NCERT की पुस्तकों में फिर से लौटेगा पुराना इतिहास, पढ़ें खबर......

पिनाराई विजयन सरकार ने पहले ही साफ कर दिया था कि केरल के स्कूल हटाए गए सभी हिस्सों को पढ़ाएंगे | पाठ्यक्रम संचालन समिति ने कुछ महीने पहले एक बैठक की थी जिसमें राज्य सरकार को एनसीईआरटी द्वारा हटाए गए भागों को शामिल करने के तरीके का सुझाव दिया गया था |
महात्मा गांधी की हत्या, मुगल इतिहास, गुजरात दंगा जैसे विषयों को केरल में स्कूली बच्चों की NCERT पुस्तकों से हटाया गया था, उसे फिर से जोड़ा जाएगा. यह फैसला केरल सरकार ने लिया था. अब केरल सरकार उन चैप्टर्स को फिर से किताबों में जोड़ेगी और फिर उनको स्टूडेंट्स को बांटा जाएगा. सितंबर में स्टूडेंट्स को ओणम की छुट्टी के बाद जब क्लासेज शुरू होंगी, तब उनको सप्लीमेंट्री किताबें बांटी जाएंगी |
केरल के शिक्षा मंत्री वी शिवनकुट्टी ने कहा कि यह हमारे छात्रों पर है कि वे हमारे इतिहास, अर्थशास्त्र और विज्ञान को सही तरीके से सीखें. शिवनकुट्टी ने कहा कि केरल राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (SCERT) के तहत नया पाठ्यक्रम जवाहरलाल नेहरू और मुगल सम्राटों, महात्मा गांधी की हत्या, 2002 के गुजरात दंगों और अन्य सहित हटाए गए हिस्सों को वापस लाएगा. अर्थशास्त्र और विज्ञान की पाठ्यपुस्तकों से हटाए गए अंशों को भी फिर से जोड़ा जाएगा.






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments