आग की चपेट में तेल फैक्ट्री, धुएं का गुबार दिखा....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
हुगली - पश्चिम बंगाल के हुगली में स्थित एक वनस्पति तेल फैक्ट्री में भीषण आग गई, आग लगने के कारण लाखों का सामान जलकर खाक हो गया, देखते ही देखते पूरा इलाका धुएं की काली चादर से ढक गया, तुरंत पुलिस और दमकल विभाग को बुलाया गया | 6 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया |
घटना हुगली डानकुनी के चाकुंडी इलाके की है, यहां सोमवार रात को एक वनस्पति तेल फैक्ट्री में भीषण आग लग गई. आग दिखते ही लोग चीखने-चिल्लाने लगे, वहां अफरा-तफरी मच गई. फैक्ट्री के अंदर घी और तेल काफी मात्रा में था. जिस कारण आग ने और ज्यादा विकराल रूप ले लिया, इस कारण लाखों का सामान जलकर खाक हो गया. गनीमत ये रही कि आगजनी की इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई |
उधर, पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं | आग पर काबू पाना काफी मुश्किल भरा था. फिर भी 6 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद उस पर काबू पा लिया गया. फैक्ट्री के कर्मचारी ने बताया कि पहले उन्हें एक चिंगारी दिखी | लेकिन कुछ ही सेकंड में उस चिंगारी ने विकराल रूप ले लिया. गनीमत ये रही कि समय रहते ही सारे कर्मचारी बाहर निकल आए. नहीं तो कुछ भी अनहोनि हो सकती थी |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments