रेलवे ट्रैक पर गिरा ओएचई तार, मजदूर की मौत, मच गई चीख-पुकार....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
कोडरमा के जयनगर थाना क्षेत्र के परसाबाद रेलवे फाटक के पास रेलवे का ओएचई तार गिरने से रेलवे लाईन का काम कर रहे एक मजदूर की मौत हो गई, इस घटना में कई मजदूरों के घायल होने की सूचना है, दो मजदूरों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है, घायलों का इलाज नजदीक के अस्पताल में चल रहा है, पुरषोत्तम एक्सप्रेस के गुजरने से ट्रेन के यात्री बाल-बाल बच गए हैं, मृतक रेलवे स्टेशन के समीप नीचे फाउंडेशन का काम कर रहा था, जिसके बाद तार की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई |
मालूम हो कि पुरी-नई दिल्ली पुरुषोत्तम एक्सप्रेस 12801 पर 12:01 बजे ओवरहेड तार टूट कर गिर गया, जिससे एक मजदूर की मौत हो गई और कई घायल हो गए है, घटना के बारे में जानकारी के अनुसार ट्रेन 135 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से पुरी से नई दिल्ली की ओर जा रही थी, इसी दौरान कोडरमा -धनबाद रेलखंड के परसाबाद स्टेशन के पास झटका लग कर ओवरहेड तार टूट कर ट्रेन पर गिर गया, जिससे पूरी ट्रेन में करंट दौड़ गया |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments