अधिकारियों द्वारा बाघ को पकड़ने के लिए अभियान शुरू...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
मैसूरु- अधिकारियों ने सोमवार को कर्नाटक के मैसूरु जिले में एक बाघ को पकड़ने के लिए अभियान शुरू किया। बाघ को हाल ही में चिक्ककन्या, डोड्डाकन्या, बयाताहल्ली और सिंधुवल्ली गांवों के आसपास कई बार देखा गया, जिससे निवासियों में दहशत फैल गई।
एक विशेष टीम का वन विभाग ने गठन किया है और रणनीतिक स्थानों पर कैमरे लगाए हैं। अधिकारियों ने ग्रामीणों से अगले निर्देश तक बाहर न निकलने और ऑपरेशन में सहयोग करने को कहा है।
हेडियाला वन रेंज में बल्लुरुहुंडी के पास 24 नवंबर को, बाघ ने 55 वर्षीय रत्नम्मा को मार डाला था। लेकिन इस बाघ को पकड़ लिया गया और मैसूर शहर के चामराजेंद्र जूलॉजिकल गार्डन में स्थानांतरित कर दिया गया। बाघ को पकड़ने के लिए, अधिकारियों ने ड्रोन, ट्रैप कैमरों के साथ-साथ तीन पालतू हाथियों का इस्तेमाल किया था और 200 से अधिक कर्मियों को तैनात किया।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments