183 निकायों के अफसर हुए शामिल, डिप्टी सीएम अरुण साव ने ली बैठक.....
ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
रायपुर - नवा रायपुर में इस वक्त एक बड़ी बैठक चल रही है। प्रदेश के डिप्टी सीएम और नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव की अध्यक्षता में यह बैठक चल रही है। इसमें प्रदेश के 183 निकायों के अफसर शामिल हैं। नगरीय प्रशासन विभाग के सचिव डॉ. बसवराजू एस. और संचालक कुंदन कुमार की मौजूदगी में चल रही इस बैठक में शहर सरकारों के बजट के साथ पूरे कामकाज की समीक्षा चल रही है।
इसमें प्रदेश के सभी 183 नगरीय निकायों के आयुक्त और सीएमओ बुलाए गए हैं। बैठक में शहर सरकार के कामकाज की मुख्य रुप से 6 बिंदुओं पर समीक्षा होगी। नगरीय प्रशासन विभाग के अफसरों के अनुसार एजेंडा में नगरीय निकायों की वित्ती स्थिति भी शामिल है। ऐसे में निगम कमिश्नरों और सीएमओ को निकाय का पूरा खाता बही लेकर आने के निर्देश दिए गए हैं। बता दें कि राज्य में कुल 183 नगरीय निकाय हैं। इसमें 14 नगर निगम, 47 नगर पालिका परिषद और 122 नगर पंचायत शामिल हैं। बैठक के एजेंडा में निकाय क्षेत्र में चल रहे निर्माण कार्यों की समीक्षा पहला विषय है। इसमें निकाय क्षेत्र में विभिन्न मदों में चल रहे निर्माण कार्यों की समीक्षा होगी। निकायों के कर संग्रहण की स्थिति, साफ-सफाई और वेतन भुगतान की स्थिति भी शामिल है। एजेंडा में प्रधानमंत्री आवास योजना भी शामिल हैं। पीएम आवास योजना सरकार की प्राथमिकता में शामिल है। राज्य सरकार ने शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों 18 लाख गरीबों को आवास देने का लक्ष्य रखा है।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)





Comments