google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

अफसरों ने EVM वितरण व्यवस्था का किया मॉक ड्रिल, ग्वालियर में थमा चुनावी शोर...

Nov 16, 2023
2 min read









































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

मध्यप्रदेश- में विधानसभा चुनाव के लिए बीते एक माह से चल रहा चुनावी अभियान बुधवार शाम छह बजे थम गया. बुधवार को दिन भर प्रत्याशियों ने चुनाव जीतने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी. केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ग्वालियर शहर के तीनों विधानसभा क्षेत्रों में बीजेपी प्रत्याशियों के समर्थन में रोड शो किया. वहीं, चुनाव अधिकारी प्रचार थमते ही मतदान की तैयारियों में जुट गए हैं |


जिला निर्वाचन अधिकारी ने अफसरों के साथ आज मतदान दलों की रवानगी और स्ट्रांग रूम की तैयारियों को जांचा और मॉक ड्रिल किया. कलेक्टर ने बताया कि सारी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दे दिया गया है. गुरुवार को मतदान दलों को मतदान की सामग्री देकर रवाना किया जाएगा |


जिला निर्वाचन अधिकारी अक्षय कुमार सिंह ने बताया कि जिले की छह विधानसभा सीटों के लिए 16 लाख 24 हजार 567 वोटर हैं. सबसे अधिक वोटर ग्वालियर पूर्व में हैं, जहां करीब 3,30,293 वोटर मतदान करेंगे. वहीं सबसे कम वोटर डबरा विधानसभा सीट में हैं, जहां करीब 2,41,767 वोटर मतदान करेंगे. इसी तरह ग्वालियर ग्रामीण में 2,51,788, ग्वालियर में 2,99,765, ग्वालियर दक्षिण में 2,58,312 और भितरवार विधानसभा क्षेत्र में 2,42,642 वोटर अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे. कलेक्टर और जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि जिले में कुल 1,114 मतदान बूथ बनाए गए हैं. इनमें से 276 क्रिटिकल पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं |


जिला निर्वाचन अधिकारी अक्षय कुमार सिंह आज बुधवार को एमएलबी कॉलेज स्थित स्ट्रांग रूम पहुंचे. यहीं से कल ईवीएम और अन्य सामग्री लेकर मतदान दल रवाना होंगे. अफसरों ने वितरण व्यवस्था का मॉक ड्रिल किया और सारी व्यवस्थाओं को बारीकी से जांचा. यहीं पर 17 नवंबर को मतदान के बाद ईवीएम को वापस रखा जाएगा. 3 अक्टूबर को इसी परिसर में मतगणना भी होगी |

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html