google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

अफसर का हुआ ट्रांसफर, पोस्ट ऑफिस में मारपीट का मामला...

Nov 11, 2023
1 min read







































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

बुजुर्ग पेंशनर के साथ अपने ही कक्ष में मारपीट करने वाले एडीशनल डायरेक्टर पोस्टल ए.के.सिंह अफसरों की मिलीभगत से तबादला कराने में सफल रहे। सिंह कल ही कनिष्ठ श्रेणी वेतनमान में पदोन्नत किए गए थे। एके सिंह ने यह बवाल बुधवार को दोपहर किया था। उसके बाद मामला गोल बाजार पुलिस में दर्ज किया गया है। इससे पहले की पुलिस जांच शुरू होती, सिंह आला अफसरों के वरदहस्त से तबादला कराने में सफल रहे। पदोन्नति के बाद मप्र सर्किल स्थानांतरित सिंह को वरिष्ठ डाक अधीक्षक शहडोल पदस्थ किया गया है।


यह आदेश शुक्रवार शाम जारी किया गया था। अभी यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि सिंह की रिलीविंग हुई या नहीं। न होने की स्थिति में सोमवार को रिलीव हो सकते हैं। पुलिस को अभी जांच शुरू करने का मौका भी नहीं मिलेगा और सिंह रिलीव होकर रवाना हो जाएंगे। डाकघरों में किसी छोटे कर्मचारी के ऐसे व्यवहार या शिकायत मात्र पर निलंबन या चार्ज शीट देने वाले अफसर अपने साथी को बचाने नियमों को ताक पर रख छोड़े हैं।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html