google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

अफसर की पत्नी गिरफ्तार, दिल दहला देने वाला मामला सामने आया.....

Sep 27, 2023
2 min read










































































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

असम के दिमा हसाओ में अपनी नाबालिग घरेलू नौकरानी से अमानवीय व्यवहार करने के आरोप में सेना के मेजर की पत्नी को गिरफ्तार किया गया है। महिला पर आरोप है कि वह नाबालिग के साथ मारपीट करती थी। वह उसे इतना मारती थी कि उसके दांत टूट गए। नाबालिग के शरीर पर जलने के निशान भी थे। मेडिकल रिपोर्ट में पता चला कि नाबालिग की नाक की हड्डी भी टूटी हुई है और उसकी जीभ तक पर कटने के निशान हैं। पुलिस के सूत्रों का यह भी कहना है कि ज्यादातर समय बच्ची को विर्वस्त्र रखा जाता है।


16 साल की लड़की के पूरे शरीर पर चोट के निशान थे। आरोप है कि दंपती बीते 6 महीने से उसके साथ ज्यादती कर रहा था। जब वह खाना मांगती थी तो उसे कूड़ेदान से उठाकर खाने को दे देते थे। पीड़िता का कहना है कि उसे तब तक मारा जाता था जब तक कि उसका खून नहीं निकल आता था। उसने यह भी कहा कि उसे अपना ही खून चाटने के लिए मजबूर किया जाता था। पीड़िता ने कहा, वह मुझे कमरे में बंद करके रखती थी और बाल पकड़कर घसीटती थी। वह कहती थी कि मुझे घऱ का काम करना नहीं आता है और इसके लिए बेलन से पीटती थी। जब वह मारती थी तो कई बार खून निकल आता था और फिर वह मुझसे वह खून चटवाती थी। मेजर की पत्नी के खिलाफ पॉक्सो और एससी/एसटी ऐक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।


दिमा हासाओ के एसपी मयंक कुमार ने कहा कि नाबालिग से काम लेने का मामला भी आरोपी पर दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि लड़की ने बताया था कि 6 महीने से उसे टॉर्चर किया जा रहा था। सेना के अधिकारी हिमाचल प्रदेश के पालमपुर में पोस्टेड हैं। उन्होंने घर का काम करवाने और बच्चे की देखभाल के लिए नाबालिग को रखा था। जब वह वापस असम आए तो पीड़िता अपने परिवारवालों से मिली। इसके बाद सारा मामला खुलकर सामने आया। पीड़िता की मां ने बताया कि जब वह घऱ आई तो पहचान में ही नहीं आ रही थी। 16 साल की उम्र में वह महिला लगने लगी। वह बोल भी नहीं पा रही थी।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html