ब्लैकमेलर को ओड़िशा पुलिस ने छग से उठाया.....

ओड़िशा की सोनपुर पुलिस ने छत्तीसगढ़ के बागबाहरा के रहने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है, आरोप है कि खाटू श्याम बाबा के भजनों में शामिल होने वाली महिलाओं से पहले वो दोस्ती करता और फिर उन्हें शारीरिक संबंध बनाने के लिए ब्लैकमेल करता और उनसे पैसे भी वसूलता | इस पूरे मामले की शिकायत पीड़िता ने कई दिनों तक ब्लैकमेलिंग से परेशान होने के बाद अपने परिवार से की और फिर आरोपी के खिलाफ पीड़ित परिवार ने सोनपुर पुलिस से शिकायत की, जिसके बाद आरोपी को टिटलागढ़ से गिरफ्तार किया गया है |
आरोपी का नाम योगेंद्र सोनी बताया जा रहा है, अपने आप को श्याम बाबा का भक्त बताने वाले इस आरोपी ने पीड़ित महिला से करीब 4 लाख रूपए भी ऐठ लिए थे, आरोपी ने महिला को उसका अश्लील वीडियो भी वायरल करने की धमकी दी थी, पुलिस के मुताबिक पूरा मामला महिला के पति तक जब पहुंचा तो उन्होंने भी घर की लाज बचाने के लिए कई बार पैसे ट्रांसफर किए, हालांकि आरोपी की डिमांड जब बढ़ती गई तो पीड़ित परिवार ने पुलिस का सहारा लिया और अब पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments