एकदिवसीय विश्वकप - 10 स्टेडियमों में खेले जाएंगे 48 मैच...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
भारत में 5 अक्टूबर से शुरु होने वाले आईसीसी एकदिवसीय विश्कप क्रिकेट के लिए सभी टीमें तैयार हैं। अभ्यास मुकाबले शुरु होने से टूर्नामेंट का रोमांच और बढ़ गया है। इस टूर्नामेंट के शुरुआत मुकाबला गत विजेता इंग्लैंड और उपविजेता न्यूजीलैंड के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होना है जबकि फाइनल भी 19 नवंबर को अहमदाबाद में होगा। देश भर में 10 स्टेडियम में टूर्नामेंट के 48 मैच होने हैं। विश्व कप 2023 की बात करें, 10 टीमों के बीच 5 अक्टूबर से 10 नवंबर तक मुकाबले खेले जाने हैं। इसमें भाग लेने वाली सभी टीमों को राउंड रॉबिन में 10-10 मैच खेलने हैं।
इसके बाद शीर्ष टॉप-4 टीमें सेमीफाइनल में जाएंगी। ऑस्ट्रेलिया ने रिकॉर्ड 5 बार वनडे विश्वि कप का खिताब जीता है। वहीं मेजबान भारतीय टीम ने दो बार ये खिताब जता है। वहीं शुरुआत दो बार विश्वकप की विजेता रही वेस्टइंडीज इस बार क्वालिफाई नहीं कर पायी है। विश्वकप में सभी टीमें जीत के लिए पूरी ताकत लगा देंगी पर इस बार भारत, इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया ओर पाकिस्तान को जीत का प्रबल दावेदार माना जा रहा है।
गत उपविजेता न्यूजीलैंड टीम को भी अनदेखा नहीं किया जा सकता। अब अगले ड़ेढ़ माह तक लोगों को रोमांचक क्रिकेट देखने को मिलेगा। भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा, अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली, ऑस्ट्रेलिया के अनुभवी बल्लेबाज स्वीव स्मिथ , डेविड वॉर्नर व मिचेल स्टार्क, न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन, बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन जैसे दिग्गज खिलाड़ियों के लिए ये अंतिम विश्वकप होगा। वहीं इस टूर्नामेंट में पहली बार दो बार की विश्वकप विजेता वेस्टइंडीज नहीं नजर आयेगी। वेस्टइंडीज इस बार इस टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई ही नहीं कर पायी है।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments