google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

एयर होस्टेस के साथ अश्लील हरकत, विमान यात्री गिरफ्तार....

Oct 1, 2023
2 min read









































































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

अहमदाबाद से पटना आ रही इंडिगो के विमान में शनिवार को एयर होस्टेस के साथ छेड़खानी के आरोप में एक युवक को हिरासत में लिया गया। क्रू मेंबर की शिकायत पर हवाई अड्डा थाने की पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। उस पर एयर होस्टेस से बदसलूकी का आरोप है। रेयाज मूलरूप से बेतिया का रहने वाला है।


एयरपोर्ट थाने के मुताबिक उसे पूछताछ और सत्यापन के लिए थाने लाया गया है। रेयाज शनिवार को अहमदाबाद-पटना की इंडिगो फ्लाइट संख्या 6ई126 से चचेरे भाई सरफराज के साथ सीट संख्या आठ बी पर सफर कर रहा था। सरफराज का कहना है कि यात्रा से पूर्व उन्होंने विमान के कर्मचारी को जानकारी दी थी कि रेयाज की मानसिक स्थिति सही नहीं है। अनुमति मिलने के बाद वह भाई को लेकर पटना आ रहे थे। इधर फ्लाइट में रेयाज ने अजीबोगरीब हरकत शुरू कर दी।


फ्लाइट दोपहर 215 बजे जैसे ही पटना एयरपोर्ट पहुंची कि एक एयर होस्टेस की शिकायत पर रेयाज को रोक लिया गया। पीड़िता ने थाने में रेयाज के विरुद्ध आवेदन भी दिया है। सनहा दर्ज कर रेयाज को छोड़ दिया गया है। बता दें कि अहमदाबाद से पटना आ रहे विमान में एक यात्री ने एयर होस्टेस को गलत तरीके से छूने की घटना रिपोर्ट की गई थी। हवाई अड्डा थानेदार विनोद पीटर ने बताया कि कमर रेयाज भाई के साथ पटना आ रहा था। वह मानसिक रोगी है। उसका कई जगह से इलाज चल रहा है। रेयाज ने स्वयं को विमान के बाथरूम में बंद कर लिया था।


उससे दरवाजा नहीं खुल रहा था। विमान से उतरने में भी वह आनाकानी कर रहा था। इससे फ्लाइट में हंगामा हुआ था। आरोपित कमर रेयाज (25) मानसिक रूप से विक्षिप्त बताया जा रहा है। उसके पास से कंकड़बाग के एक डॉक्टर से उपचार का पर्चा भी मिला है। रेयाज बेंगलुरु में इंजीनियर था। उसकी नौकरी चली गई। वर्ष 2021 से उसका मानसिक उपचार चल रहा है। सरफराज अहमदाबाद में इंजीनियर है। कुछ दिनों से रेयाज की तबीयत ज्यादा खराब होने लगी। तब उसे उपचार कराने के लिए पटना लाया जा रहा था।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html