google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

BJP महिला विधायक की आपत्तिजनक तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल....पढ़े नेत्री ने क्या कहा....

Aug 17, 2023
1 min read
























































एक भाजपा महिला विधायक की कथित आपत्तिजनक तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहीं हैं | विधायक रश्मि वर्मा वायरल तस्वीर में एक शख्स के साथ आपत्तिजनक हालत में दिख रही हैं | इस वायरल फोटो को लेकर भाजपा नेत्री ने अपनी प्रतिक्रिया दी है |

बता दें कि बिहार के पश्चिमी चंपारण जिला के सबसे चर्चित BJP महिला विधायक रश्मि वर्मा की सोशल मीडिया पर ‘आपत्तिजनक’ तस्वीरें वायरल हो रही है | कथित तस्वीरों में वह अपने पुराने सहयोगी संजय सारंगीपुर के साथ नजर आ रही है | रश्मि वर्मा ने दावा किया कि उन्हें बदनाम करने के लिए तस्वीरें फोटोशॉप की गई है | उन्होंने यह भी कहा, “वह इस संबंध में साइबर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराएंगी | सारंगीपुर उनका सहयोगी था, लेकिन पिछले दो साल से एक जमीन की रजिस्ट्री को लेकर विवाद के बाद वे अलग हो गए थे|”

रश्मि ने मीडियाकर्मियों से कहा, “साइबर अपराध के मामले दुनिया में बहुत बढ़ रहे हैं. कोई भी व्यक्ति किसी भी स्थान से किसी की भी तस्वीरें संपादित कर सकता है | मैं इस समय पटना में हूं और अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ साइबर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराने जा रही हूं. तस्वीरों में जो व्यक्ति दिख रहा है. मैंने उससे बात की है. वह इस मामले में एफआईआर भी दर्ज कराने जा रहे हैं. वह दो साल पहले तक मेरे लिए काम कर रहा था | अब हमारे बीच कुछ मुद्दों पर विवाद है. मैं यह बताना चाहती हूं कि तस्वीरें अपलोड करके कोई हमें बदनाम नहीं कर सकता है

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html