google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

नुसरत भरुचा के फैन चिंतित, इजराइल में फंसने की खबर.....

Oct 8, 2023
2 min read







































































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

इजरायल और फिलिस्तीन में जारी जंग के बीच बॉलीवुड से भी परेशान करने वाली खबर आई है |सामने आया है कि, अभिनेत्री नुसरत भरुचा इजराइल में फंस गई हैं, उनकी टीम के एक सदस्य ने इसे शेयर करते हुए कंफर्म किया है, मीडिया से शेयर किए अपने एक बयान में उनकी टीम के एक सदस्य ने बताया कि, 'नुसरत भरुचा इजराइल में फंस गई हैं,वह हाइफ़ा अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में भाग लेने के लिए वहां गई थीं, उनकी टीम की ओर से दिए गए मैसेज के अनुसार आखिरी बार जब उनसे संपर्क किया गया तब आज दोपहर करीब 12.30 बजे थे. इस दौरान वह एक बेसमेंट में थीं और सुरक्षित थीं.सुरक्षा उपायों के लिए अधिक विवरण का खुलासा नहीं किया जा सकता है. हालांकि, तब से उनसे संपर्क भी नहीं हो सका है |


टीम ने कहा कि, हम संपर्क नहीं कर पा रहे हैं, हम नुसरत को सुरक्षित रूप से भारत वापस लाने की कोशिश कर रहे हैं और आशा करते हैं कि वह स्वस्थ और सुरक्षित तरीके से वतव वापसी करेंगी, बता दें कि अभी बीते अगस्त में ही एक्ट्रेस नुसरत भरुचा की एक फिल्म 'अकेली' रिलीजी हुई थी, फिल्म की स्टोरीलाइन में है कि एक लड़की इराक के सिविल वॉर में किसी वजह से फंस जाती है, फिल्म युद्ध के माहौल के बीच फंसी एक अकेली लड़की के वापस घर पहुंचने के संघर्ष की कहानी है. नुसरत ने इंस्टाग्राम पर एक फैंस से फिल्म देखने की अपील के साथ ट्रेलर का वीडियो अपलोड किया था. वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, 'अकेली- जीवन की रक्षा के लिए एक साधारण लड़की की लड़ाई, नुसरत भरुचा की यह फिल्म एक भारतीय लड़की के बारे में है, जो युद्धग्रस्त इराक में अकेली फंसी हुई है और कैसे वह सभी बाधाओं के बावजूद जिंदा रहने के लिए संघर्ष करती है, इसमें ये दिखाया गया है |

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html