google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

नर्स ने सिरप की जगह फिनाइल दिया,हुई मासूम की मौत पुलिस के पास पहुंचा मामला.....

Oct 3, 2023
2 min read







































































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

गुजरात के अहमदाबाद से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। अहमदाबाद के अस्पताल में एक 11 महीने को बच्चे की विटामिन सीरप की जगह फिनाइल देने से मौत हो गई। दरअसल, अस्पताल के नर्स ने बच्चे की मां को फिनाइल दे दिया। इस बात से अंजान मां बच्चे को 5 एमएल फिनाइल पिला दिया। जैसे ही खुराक बच्चे के पेट में गई, उसके मुंह से झाग निकलने लगा। इसके बाद उसकी मौत हो गई। परिवार ने डॉक्टर और नर्स की शिकायत पुलिस से की है।


शहरकोटडा के पुलिस निरीक्षक एम डी चंद्रवाडिया ने कहा कि उन्होंने शिकायत दर्ज कर लिया है। अगर उनकी जांच के दौरान लापरवाही पाई गई तो संबंधित अस्पताल कर्मचारी या डॉक्टर के खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि 11 महीने से अधिक उम्र के तैमूर को बुखार और उल्टी के कारण शनिवार को शारदाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। दरअसल, 11 महीने के एक बच्चे को बुखार और उल्टी की शिकायत थी। इस पर परिवार वालों ने उसे अहमदाबाद के शारदाबेन अस्पताल में भर्ती करवाया। सोमवार सुबह डॉक्टर ने बच्चे को विटामिन का सिरप दिया। इसके बाद नर्स ने परिवार को सिरप की बोतल थमा दी। निर्देश दिया कि दिन में तीन बार 5-5 एमएल पिलाना है। लेकिन जैसे ही उसने पहली खुराक दी, बच्चे के मुंह से झाग निकलने लगा। यह देख सभी घबरा गए। थोड़ी देर बाद बच्चे की मौत हो गई। मां को दवा पर शक हुआ तो उसने दवा सुंघाई तो पता चला कि वह फिनाइल जैसी है। दवा को फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है।


पीड़िता मां ने बताया कि बोतल की सील बरकरार नहीं थी। शहरकोटडा पुलिस निरीक्षक एमडी चंद्रवाडिया मामले की जांच कर रहे हैं। चंद्रवाडिया ने कहा मामले की जांच की जा रही है। क्या दवा की एक्सपायरी डेट निकल चुकी थी या वह सचमुच में फिनाइल थी, इसकी जांच चल रही है। यह पहली बार नहीं है जब अहमदाबाद नगर निगम द्वारा संचालित शारदाबेन अस्पताल की मेडिकल स्टॉफ की लापरवाही सामने आई है। इससे पहले भी अस्पताल पर लापरवाही के आरोप लगते रहे हैं। 2018 में अमराईवाड़ी के एक परिवार ने शिकायत की थी कि उसकी पत्नी की मौत शारदाबेन अस्पताल के कर्मचारियों की लापरवाही के कारण हुई। क्योंकि डॉक्टरों ने यह नहीं बताया था कि वह स्वाइन फ्लू और निमोनिया से पीड़ित थी।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html