जातिगत गणना में कुछ जातियों की संख्या बढ़ाई गई, राजनीतिक साजिश : चिराग पासवान....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
पटना। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के नेता चिराग पासवान ने बिहार सरकार द्वारा साझा किए जाति आधारित गणना के आंकड़ों को एक ‘‘राजनीतिक साजिश करार देकर खारिज कर दिया। उन्होंने दावा किया कि गणना में कुछ जातियों की संख्या बढ़ाई गई, जबकि कुछ अन्य की संख्या कम कर दी गई है, जिसमें पासवान भी शामिल हैं। लोकसभा सदस्य चिराग ने कहा, ‘‘बिहार सरकार द्वारा जारी जाति आधारित गणना के आंकड़ों में राजनीतिक साजिश स्पष्ट रूप से दिखाई दे रही है। राजनीतिक लाभ के लिए एक जाति के आंकड़े बढ़ा-चढ़ाकर पेश किए गए हैं, जबकि कई जातियों की वास्तविक जनसंख्या को कम दिखाया गया है।
उन्होंने आरोप लगाया कि अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति में कई ‘‘छोटी जातियां हैं, जिनकी वास्तविक संख्या नहीं दिखाई गई है। साथ ही कहा कि कई अन्य पिछड़े समुदायों के साथ भी इसी तरह का व्यवहार किया गया है। पासवान ने दावा किया कि राज्य सरकार ने राजनीतिक लाभ लेने के लिए इन आंकड़ों को साझा किया है और इस प्रक्रिया में कोई पारदर्शिता नहीं बरती गई है। उन्होंने दावा किया कि कौन किस जाति का है, इसकी जानकारी राजनीतिक कार्यकर्ताओं से लेकर आम बिहारवासी तक से नहीं मांगी गई।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments