नूंह हिंसा का मुख्य आरोपी हुआ गिरफ्तार......

हरियाणा में चल रहे नूंह हिंसा के आरेपी बिट्टू बजरंगी को अरेस्ट कर लिया है | तावडू की CIA टीम ने उसे फरीदाबाद से हिरासत में लिया है. यहां से पुलिस की CIA यूनिट ने उसे पकड़ा है | ब्रजमंडल यात्रा से पहले बिट्टू बजरंगी ने भड़काऊ वीडियो सोशल मीडिया पर डालने के मामले में बिट्टू के खिलाफ केस भी दर्ज हुआ था। और काफी समय से आशंका थी कि उसकी गिरफ्तारी जल्द की जा सकती है | फिलहाल अब उसे पकड़ लिया गया है | नूंह हिंसा के संबंध में पुलिस उससे कई राज उगलवा सकती है |
नूंह पुलिस के प्रवक्ता कृष्ण कुमार ने बताया कि 31 जुलाई को नूंह में हुई हिंसा के बाद सदर थाने में IPC की धारा 148,149, 332, 353, 186, 395, 397, 506 और आर्म्स एक्ट के तहत एसीपी उषा कुंडू की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया था। जिसके बाद पुलिस टीमों ने हिंसा से जुड़े वीडियो की जांच भी की। इस एफआईआर के आधार पर ही बिट्टू की गिरफ्तारी हुई।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments