google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

नाबालिग से दुष्कर्म मामलें में NSUI नेता गिरफ्तार.....पढ़ें पूरी खबर

Jul 29, 2023
2 min read
























अंबिकापुर में NSUI के जिला उपाध्यक्ष अफसर अली पर रेप का आरोप लगा है। पीड़िता 11वीं की छात्रा है । जिसे शादी का झांसा देकर आरोपी ने होटल और रिसॉर्ट में ले जाकर कई बार दुष्कर्म किया। साथ ही आरोप यह भी है कि आरोपी के पिता ने नाबालिग की मां को 10 लाख रुपए का ऑफर भी किया। मामला अंबिकापुर कोतवाली थाना इलाके का है। पीड़िता ने मामले में कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी अफसर अली और उसके एक और साथी को गिरफ्तार कर लिया है। रिपोर्ट के मुताबिक, आरोपी अफसर अली जो एनएसयूआई नेता भी है, उसने छात्रा को प्रेम जाल में फंसाया और शादी का झांसा भी दिया। शादी के बाद आरोपी ने पीड़िता को डॉक्टर बनाने की भी बात कही। झांसे में आने के बाद आरोपी उसे मैनपाट रिसॉर्ट भी ले गया। साथ ही शहर की होटल में भी उसके साथ संबंध बनाए। कई बार दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देने के बाद अफसर अली ने शादी से इनकार कर दिया। शादी से इनकार करने पर नाबालिग छात्रा काफी परेशान रहने लगी। छात्रा ने आत्महत्या की भी कोशिश की। जिसकी सूचना पीड़िता की मां को लगी। मां के पूछने पर पीड़िता ने पूरी आपबीती बताई। आपबीती जानने के बाद बेटी को लेकर मां आरोपी के घर पहुंची। साथ ही परिजन ने भी आरोपी के घरवालों से बातचीत की कोशिश की। इस दौरान अफसर अली के पिता ने उसकी मां को 10 लाख रुपए का देने की बात कह डाली। आरोपी युवक के पिता ने कहा कि, तुम्हारी बेटी की शादी मैं बिहार में किसी लड़के से करवा दूंगा। 10 लाख रुपए लो और मेरे बेटे को छोड़ दो। 19 लाख रुपए देने की बात से गुस्साए परिजन ने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई। जिसपर पुलिस ने भी एक्शन लेते हुए आरोपी अफसर अली और उसके एक और साथी हो गिरफ्तार कर लिया है। जिनपर रेप समेत कई धाराएं लगाकर जेल भी भेज दिया है। सरगुजा एसपी ने बताया कि, पीड़िता नाबालिग है और मामला संवेदनशील है। लिहाजा पुलिस ज्यादा जानकारी देने से भी बच रही है। नाबालिग से बलात्कार का आरोपी अफसर अली NSUI का जिला उपाध्यक्ष बताया जा रहा है। जिसके चलते वह कई बार नेता-मंत्री के साथ भी नजर आया है।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html