google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

एन.एस.यू.आई ने गृह मंत्री अमित शाह का फूंका पुतला....

Dec 19, 2024
2 min read

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की क़लम से:-

  • बाबासाहेब हर वर्ग के लिए प्रेरणा स्रोत हैं उनका अपमान किसी भी कीमत पर सहन नहीं किया जा सकता: नीरज पांडेय, प्रदेश अध्यक्ष, एनएसयूआई

  • बीजेपी शासित राज्यों में दलितों छात्रों के साथ अत्याचार


रायपुर- मंगलवार को संसद में गृह मंत्री अमित शाह द्वारा देश के पवित्र ग्रंथ संविधान के रचयिता बाबासाहेब डॉ भीमराव अंबेडकर जी के अपमान जनक भाषण के विरोध में आज राजीव गांधी चौक में एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडेय के नेतृत्व में गृह मंत्री अमित शाह का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया।


एनएसयूआई प्रदेश नीरज पांडेय ने कहा डॉ अंबेडकर हमारे देश के सबसे महान नेताओं में से एक हैं, जिन्होंने भारत को संविधान दिया और समाज में समता और समानता का दृष्टिकोण प्रस्तुत किया। वे समाज के हर वर्ग के लिए एक प्रेरणा स्रोत हैं और उनका अपमान किसी भी कीमत पर सहन नहीं किया जा सकता। इस टिप्पणी से बीजेपी का दलित विरोधी चेहरा उजागर हो गया है।


एन.एस.यू.आई प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडेय ने आरोप लगाया कि बीजेपी शासित राज्यों खासकर छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में दलित छात्रों के साथ अत्याचार हो रहा है और उनके अधिकारों को अनदेखा किया जा रहा है। डॉ. अंबेडकर जैसे महान व्यक्ति की आलोचना करना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है, क्योंकि उनका योगदान भारतीय समाज और संविधान के लिए अमूल्य है। कांग्रेस पार्टी संविधान का सम्मान करता है। उसके रक्षा के लिए हमेशा संसद से सड़क तक आवाज बुलंद करेंगे।


प्रदर्शन में प्रदेश उपाध्यक्ष अमित शर्मा, प्रभारी मंत्री हेमंत पाल, जिला अध्यक्ष शांतनु झा, प्रदेश संयुक्त महासचिव निखिल बघेल, कुणाल दुबे, वैभव मुंजेवार, पुनेश्वर लहरे, तारिक अनवर खान, गावेश साहू, रजत ठाकुर, सूरज साहू, अंकित बंजारे, संस्कार पांडे, यश साहू, भोज साहू, पीयूष साहू, रजत, गोल्डी, अनिल, रेड्डी, आदि मौजूद थे।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html