google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

अब वॉट्सऐप का इस्तेमाल कर भेज सकेंगे HD फोटो..........

Aug 23, 2023
1 min read




























































मैसेजिंग और वीडियो कॉलिंग के लिए दुनियाभर में वॉट्सऐप का इस्तेमाल सबसे ज्यादा किया जाता है। पूरी दुनिया में करीब 2 बिलियन से ज्यादा लोग इस ऐप्लीकेशन का इस्तेमाल करते हैं। यही वजह है कि कंपनी अपने ग्राहकों की सहूलियत के लिए नए नए फीचर्स और अपडेट्स लाती रहती है। अब कंपनी ने एक वॉट्सऐप यूजर्स को एक बड़ा अपडेट दिया है जिसकी पिछले कई महीनों से डिमांड हो रही थी।

मेटा के संस्थापक और सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने कहा है कि व्हाट्सएप यूजर्स अब एचडी क्वालिटी में तस्वीरें भेज सकते हैं | खास बात यह है कि यदि यूजर सामान्य तस्वीर को भी एचडी क्वालिटी में शेयर कर पाएंगे | फोटो शेयर करने में तेजी और विश्वसनीयता को बनाए रखने के लिए स्टैंडर्ड क्वालिटी डिफॉल्ट ऑप्शन यूजर्स के लिए उपलब्ध रहेगा | इसके अलावा एचडी क्वालिटी के वीडियो की सुविधा भी जल्द ही यूजर्स को मिलेगी |

मेटा के संस्थापक मार्क जुकरबर्ग ने अपनी पोस्ट में कहा है कि व्हाट्सएप पर तस्वीरें साझा करने को अभी एक अपग्रेड मिला है, अब आप एचडी क्वालिटी में तस्वीरें भेज सकते हैं | यदि आपको कम बैंडविड्थ कनेक्टिविटी होने पर कोई फोटो प्राप्त होता है, तो आप फोटो के आधार पर चुन सकते हैं कि स्टैंडर्ड वर्जन रखना है या इसे एचडी में अपग्रेड करना है |

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html