अब एम्स में फ्री में करा सकेंगे CT स्कैन...
- ANIS LALA DANI
- Feb 5, 2024
- 1 min read
ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-
देश में लगातार लंग कैंसर के बढ़ते मामलों को देखते हुए दिल्ली का एम्स अस्पताल एक नई पहल करने जा रहा है। डिपार्टमेंट ऑफ पल्मोनरी क्रिटिकल केयर एंड स्लीप मेडिसिन एक पायलट स्टडी करने जा रहा है, जिसकी मदद से स्मोकिंग करने वाले लोगों में लंग कैंसर का पता लगाया जाएगा। इस स्टडी में 50 साल और उससे ज्यादा उम्र के लोगों को शामिल किया जाएगा जो ज्यादा धुम्रपान करते हैं। उनके लिए चेस्ट का सीटी फ्री लो डोज सीटी स्कैन की व्यवस्था की गई है। इसमें अधिक जानकारी के लिए लोग एम्स अस्पताल के पल्मोनरी क्रिटिकल केयर एंड स्लीप मेडिसिन डिपार्टमेंट में सोमवार से शनिवार के बीच सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे के बीच संपर्क कर अप्लाई कर सकते हैं