google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

अब इं‎दिरा गांधी एयरपोर्ट का सफर 2 घंटे की जगह 20 ‎मिनिट में होगा तय....

Oct 3, 2023
2 min read









































































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर अब 2 घंटे की जगह केवल 20 ‎मिनिट में पहंचने के ‎लिए तैयारी कर ली है। केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने इसकी घोषणा करते हुए कहा ‎कि एयरपोर्ट के बाहर कई बार काफी अधिक ट्रैफिक जाम की समस्या का सामना करना पड़ता है या फिर एयरपोर्ट पहुंचने में अधिक समय लग जाता है। इस‎लिए आने वाले दिनों में इस समस्या से यात्रियों को निजात मिलेगी। केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने बताया कि अर्बन एक्सटेंशन रोड सेकंड को आने वाली दो से तीन महीना में खोल दिया जाएगा। इस रोड के खुलने से एयरपोर्ट पहुंचना बेहद आसान होगा।

बता दे कि केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने यह जानकारी 27वीं वर्ल्ड रोड कांग्रेस में भारतीय प्रवासियों के साथ बातचीत के दौरान दी है। इस रोड के खुलने से एयरपोर्ट जाने वाले यात्रियों को काफी आसानी होगी। इस दौरान उन्होंने कहा कि जब लोग दिल्ली आते हैं और एयरपोर्ट जाते हैं तो इसमें कम से कम दो घंटे का समय लग जाता है। लेकिन शहरी विस्तार रोड दो के शुरू होने पर एयरपोर्ट पहुंचना सिर्फ 20 मिनट का सफर रह जाएगा।


गौरतलब है कि यह चैलेंज का रोड 7716 करोड रुपए की लागत से बन कर तैयार हुआ है जो की 75 किलोमीटर लंबा एक एक्सप्रेसवे है। इस पर 4 लाइन की सर्विस रोड भी बनाई गई है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने रविवार को कहा कि लंबे समय से प्रतीक्षित शहरी विस्तार रोड सेकंड, दिल्ली में एक प्रमुख रिंग रोड परियोजना, अगले 2-3 महीनों के भीतर यात्रियों के लिए अपनी लेन खोलने के लिए तैयार है। गडकरी की घोषणा को भारतीय प्रवासियों ने उत्साह के साथ स्वीकार किया। मंत्री ने अटल सुरंग सहित अन्य बुनियादी ढांचा परियोजनाओं की भी जानकारी दी।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html