यूपी में अब छात्रों को मिलेगी फ्री कोचिंग........

योगी सरकार की नई पहल से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं सहित कक्षा 9 से लेकर 12वीं तक के स्टूडेंट्स को काफी फायदा मिलेगा. जी हां, यूपी सरकार जहां युवाओं के लिए फ्री कोचिंग की सुविधा प्रदान कर रही है, वहीं माध्यमिक स्कूलों में कक्षा 9 से 12 तक के छात्र-छात्राओं के लिए मुफ्त किताबों की व्यवस्था की है. आर्थिक रूप से कमजोर छात्र-छात्रों को मिलेगा लाभ उत्तर प्रदेश का समाज कल्याण विभाग आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों के लिए मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत फ्री कोचिंग सुविधा उपलब्ध करा रहा है. समाज कल्याण विभाग आर्थिक रूप से कमजोर प्रतिभाशाली छात्र एवं छात्राओं के लिए जो सिविल सेवा, नीट, एनडीए, सीडीएस की तैयारी कर रहे हैं और आर्थिक रूप से कोचिंग कर पाने में असमर्थ हैं, उन्हें मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत फ्री कोचिंग दी जा रही है | विषय के एक्सपर्ट टीचर की ओर से छात्रों का मार्गदर्शन किया जाएगा | लखनऊ में महाराजा बिजली पासी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में फ्री कोचिंग के लिए केंद्र खोला गया है |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments