अब क्रिकेट में भी दिखेगा रेड कार्ड......

फुटबॉल के मैच में खिलाड़ियों को रेड कार्ड दिया जाता है, लेकिन अब क्रिकेट में भी रेड कार्ड का इस्तेमाल किया जाएगा, रेड कार्ड रूल की शुरुआत कैरेबियन प्रीमियर लीग के ज़रिए होगी, बीते शुक्रवार लीग के आयोजकों की ओर से रेड कार्ड नियम को लेकर घोषणा की गई, इस नियम को स्लो ओवर रेट के लिए इस्तेमाल किया जाएगा |
नियम के मुताबिक अगर फील्डिंग टीम शेड्यूल टाइम से पीछे चल रही होगी तो 20वें ओवर की शुरुआत में मैदान से एक फील्डर कम कर दिया जाएगा, ऐसा क्रिकेट के इतिहास में पहली बार देखने को मिलेगा, कैरेबियन प्रीमियर लीग के संचालन निदेशक माइकल हॉल ने एक रिलीज़ में कहा, “हम निराश है कि साल दर साल हमारे टी20 गेम लंबे होते जा रहे हैं, और हम इसे रोकने के लिए जो कुछ भी कर सकते हैं वह करना चाहते है |”
आगे कहा गया, “यह क्रिकेट से जुड़े लोगों का कर्तव्य है कि वे सुनिश्चित करें कि खेल आगे बढ़ता रहे और हमने टूर्नामेंट से पहले फ्रेंचाइजी और हमारे मैच अधिकारियों दोनों को इस कर्तव्य के प्रति संवेदनशील बनाया है, हमारी यह उम्मीद है कि इन-गेम पेनल्टी की आवश्यकता नहीं है, लेकिन हम मानते हैं कि वे आनुपातिक और आवश्यक हैं |”






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments