अब थाइलैंड जानें के लिए वीजा की जरुरत नहीं....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
थाइलैंड ने भारत और ताइवान से आने वाले पर्यटकों के लिए वीजा की अनिवार्यता को खत्म कर दिया है। अब भारतीय 30 दिन तक थाइलैंड में बिना वीजा के घूम सकते हैं। इसकी शुरुआत अगले महीने से होगी और यह छूट अगले साल मई तक चलेगी। ऐसा पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए किया गया है। इससे पहले सितंबर में थाइलैंड ने चीन के पर्यटकों के लिए वीजा की जरूरत को खत्म को कर दिया था। थाइलैंड में चीनी पर्यटक काफी बड़ी संख्या में आते हैं। फिलहाल भारतीयों के लिए थाइलैंड में वीजा ऑन अराइवल की सुविधा है। आंकड़ों के मुताबिक जनवरी से अक्टूबर 29 तक थाइलैंड में कुल 2.2 करोड़ पर्यटक आए। इससे देश की अर्थव्यवस्था में 25 अरब डॉलर से अधिक का योगदान हुआ।
थाई सरकार की प्रवक्ता चाई वाचारोंके के अनुसार, भारत और ताइवान से आने वाले लोग 30 दिन तक थाइलैंड में रह सकते हैं। उन्होंने कहा कि भारत थाइलैंड के चौथा सबसे बड़ा सोर्स मार्केट बनकर उभरा है। भारत से इस साल करीब 12 लाख पर्यटक थाइलैंड आए हैं। भारत से पहले थाइलैंड के लिए तीन सबसे बड़े पर्यटक स्रोत देश मलेशिया, चीन और दक्षिण कोरिया है। थाई सरकार का लक्ष्य है कि इस साल 2.8 करोड़ पर्यटक देश में आए। उम्मीद की जा रही है पर्यटन के क्षेत्र में इस उछाल से उस नुकसान की भरपाई हो सकेगी जो लगातार कमजोर बने हुए निर्यात से हुई है। इसकारण थाइलैंड चाह रहा है कि वीजा जरूरतों को और हल्का कर अधिक-से-अधिक पर्यटकों को आकर्षित किया जाए।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments