google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

अब निशा बांगरे ने ली कांग्रेस की सदस्य, डिप्टी कलेक्टर की नौकरी से दिया इस्तीफा...

Oct 26, 2023
1 min read











































































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

छिंदवाड़ा- मध्य प्रदेश में डिप्टी कलेक्टर की नौकरी से इस्तीफा देने वालीं निशा बांगरे ने कांग्रेस पार्टी का दामन थाम लिया | उन्होंने गुरुवार दोपहर छिंदवाड़ा में कमलनाथ की जनसभा में सदस्यता ग्रहण की |


इससे पहले मध्य प्रदेश सरकार की पूर्व अधिकारी निशा बांगरे छिंदवाड़ा में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ के आवास पर पहुंचीं | निशा ने इस दौरान कहा, ”कांग्रेस की तरफ से मुझसे कहा गया था कि वे मेरे इस्तीफे का इंतजार करेंगे | अब जब मैंने इस्तीफा दे दिया है, तो मैं यहां कमल नाथ से बात करने आई हूं कि वह क्या चाहते हैं?


मैं शाम को कमलनाथ से मिली और उन्होंने मुझे बताया कि दिल्ली और भोपाल में लोगों से बात करनी पड़ेगी | इसलिए मैं एक बार फिर सुबह कमलनाथ से मिलने आई हूं | अब उनकी बातचीत के बाद ही मैं कुछ कह पाऊंगी |”


जब कांग्रेस की नेता निशा बांगरे से पूछा गया कि आपकी पार्टी ने 7 टिकट बदले दिए हैं तो क्या आपको भी आमला से टिकट मिलने की उम्मीद है? तो जवाब में उन्होंने कहा कि उम्मीद पर तो दुनिया कायम है |


कांग्रेस मध्य प्रदेश में 7 सीटों पर उम्मीदवार बदल चुकी है | इनमें नरसिंहपुर जिले की गोटेगांव, शिवपुरी जिले की पिछोर और दतिया सीट शामिल है | इसके अलावा सुमावली, पिपरिया, बड़नगर और जावरा विधानसभा में पार्टी ने भारी विरोध के बाद प्रत्याशी बदल दिया गया |

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html