अब श्रद्धालु गुरुद्वारों में जहाज के खिलौने नहीं चढ़ा सकेंगे.......

पंजाब के जिला जालंधर में जहाजों वाले गुरुद्वारे के नाम से मशहूर गुरुद्वारा शहीद बाबा निहाल सिंह तलहन साहिब में अब श्रद्धालु जहाज वाले खिलौने नही भेंट कर सकेंगे. कुछ दिन पहले श्री अकाल तख्त साहिब द्वारा शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबन्धक कमेटी को यह आदेश दिया था कि अब पंजाब के किसी भी गुरुद्वारा में जहाज (खिलौने) न भेंट किये जाये. संगत (भक्तों) द्वारा गुरुद्वारों में खिलौने चढ़ाने पर प्रतिबंध के संबंध में अकाल तख्त जत्थेदार के आदेश के बाद, शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति ने शुक्रवार को अपने प्रबंधन के तहत संचालित होने वाले सभी गुरुद्वारा प्रबंधकों को सर्कुलर जारी कर दिया है |
पंजाब में लोग विदेश जाने की चाह में वीजा पाने के लिए गुरुद्वारों में जाकर हवाई जहाज वाले खिलौने चढ़ाते हैं. जालंधर के शहीद बाबा निहाल सिंह तलहन साहिब में भी पिछले कई सालों से भक्त विदेश जाने की चाहत में जहाज वाले खिलौने भेंट कर देते थे |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments