अब "राशन कार्ड में नाम जुड़वाना हुआ आसान...
ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-
भारत सरकार कई लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चलाती है। इन योजनाओं के जरिए लोगों तक लाभ पहुंचाया जाता है। इसी कड़ी में लोगों को हर महीने सस्ता राशन मुहैया कराया जाता है। वहीं अगर आपके परिवार में नया सदस्य शामिल हुआ है तो उसका नाम राशन कार्ड में जुड़वाना जरूरी हो जाता है ताकी उस नए सदस्य को भी सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सके। सबसे अच्छी बात ये है कि अब आप इस काम को सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटे बगैर, ऑनलाइन ही करवा सकते हैं। इसके लिए आपको अपने राज्य के खाद्य आपूर्ति विभाग की अधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। वेबसाइट पर जाकर आप "राशन कार्ड में नए सदस्य का नाम जोड़ें" के ऑप्शन पर क्लिक करें। इसके बाद आपको एक फॉर्म भरना होगा और अपनी कुछ ज़रुरी जानकारीयां दर्ज करनी होगी। जिसमें आपको राशन कार्ड संख्या, परिवार के मुखिया का नाम, नए सदस्य का नाम, नए सदस्य का जन्म प्रमाण पत्र, नए सदस्य का आधार कार्ड और नए सदस्य का मोबाइल नंबर जैसी तमाम जानकारीयां देनी होंगी।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments