google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

अब इस यूनिट में लगी भीषण आग, भिलाई स्टील प्लांट में फिर हादसा....

Jan 17, 2024
1 min read




























ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

भिलाई - भिलाई स्टील प्लांट में फिर हादसा हो गया है, बार एंड वायर रॉड मिल-बीआरएम में भीषण आग लगी है, सुबह साढ़े 7 बजे के करीब मिल में भीषण आग लग गई, आग को काबू करने की कोशिश की जा रही है, अधिकारी मौके पर पहुंचे हुए हैं |


बताया जा रहा है कि ईसीआर-1 के पीछे सब स्टेशन के पास आग लगी है. आग लगने के बाद पूरा मिल एरिया अंधेरे में है, प्लांट कंट्रोल, इलेक्ट्रिकल और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर डटी हुई है. दूर तक धुआं दिखाई दे रहा है, अफरा-तफरी का आलम है. मिल में शार्ट सर्किट की वजह से आग लगने का दावा किया जा रहा है, अधिकारिक रूप से इस बारे में प्रबंधन की ओर से कोई सूचना नहीं है | बार एंड वायर रॉड मिल बीआरएम में रविवार को भी हादसा हुआ था. बार एंड रॉड मिल-बीआरएम में क्रेन नंबर 113 का मैग्नेट शिफ्ट रूम को ठोकर मारते हुए आगे बढ़ गया था. ठोकर इतनी तेज थी कि अंदर बैठे वर्कर दहशत में आ गए थे. ऊपर मंजिल पर लगा कूलर ठोकर की वजह से टूटकर अंदर घुस गया, हालांकि किसी तरह की जनहानि नहीं हुई |

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html