महिलाओं पर दिए विवादित बयान पर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को भेजा नोटिस.......जानें पूरा मामला

बिना सिंदूर और बिना मंगल सूत्र वाली महिला खाली प्लॉट जैसा विवादित बयान देकर महिलाओं को अपमानित करने वाले धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को चंपावत जिले की निवासी तुलसी बिष्ट ने अपने अधिवक्ता के माध्यम से एक नोटिस भेजा है। इस अवसर पर तुलसी बिष्ट आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश बिष्ट की धर्मपत्नी एवं आम आदमी पार्टी की वरिष्ठ कार्यकर्ता हैं। इस अवसर पर तुलसी बिष्ट की तरफ से यह नोटिस सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ एव अधिवक्ता के के शर्मा के द्वारा तैयार किया गया है।
उन्होंने बताया कि इस नोटिस के माध्यम से उन्होंने बागेश्वर धाम के पीठाधीश धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को लिखा गया है कि 10 जुलाई 2023 से 16 जुलाई 2023 तक ग्रेटर नोएडा में आयोजित एक भागवत कथा में धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने अपने प्रवचन के दौरान कहा कि जो महिलाएं मांग में सिंदूर लगाती हैं तथा मंगलसूत्र पहनती हैं वह रजिस्टर्ड प्रॉपर्टी है, लेकिन जो महिलाएं मांग में सिंदूर नहीं लगाती और मंगल सूत्र नहीं पहनती हैं |
वह खाली प्लॉट है। इस दौरान नोटिस में कहा गया कि महिलाओं की प्रति धीरेंद्र शास्त्री का यह बयान अत्यंत निंदनीय और अपमानजनक है। नोटिस में कहा गया कि हिंदू धर्म में और हमारे पुराणों में महिलाओं को देवी के रूप में और माता के रूप में पूजनीय माना गया है। नोटिस में कहा गया कि धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने सार्वजनिक रूप से व्यास पीठ से देव तुल्य महिलाओं के प्रति इस तरह की गैर मर्यादित टिप्पणी करके हिंदू धर्म की धार्मिक मान्यताओं का अपमान किया है।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments