तीन वाहन स्वामियों को अधिग्रहीत वाहन उपलब्ध नहीं कराने पर नोटिस...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
अलवर- जिला निर्वाचन अधिकारी अविचल चतुर्वेदी ने विधानसभा आम चुनाव 2023 के अन्तर्गत निर्वाचन कार्य के लिए अधिगृहीत किए गए वाहनों को उपलब्ध नहीं करवाने पर तीन वाहन मालिकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
डीटीओ बिरदी चन्द गंगवाल ने बताया कि विधानसभा आम चुनाव 2023 के अन्तर्गत उडन दस्ता दल के लिए वाहन संख्या RJ02UB2513 वाहन मालिक उमरदीन पुत्र अलिबक्श निवासी पुन्दरका तहसील किशनगढबास, RJ14 TF 4131 वाहन मालिक सोनू कुमार यादव पुत्र अशोक कुमार यादव अयोध्या नगर ललारपुर जयपुर एवं RJ-02UA8936 वाहन मालिक घनश्याम दास पदनानी निवासी आनन्द नगर खैरथल को रिपोर्टिंग स्थल मिनी सचिवालय कोलेक्ट्रेड अलवर में मय वाहन चालक के उपस्थित होने के लिए पाबन्द किया गया था।
लेकिन कई बार सम्पर्क किए जाने के बाद उपस्थित नहीं होने पर लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 167 के अन्तर्गत उक्त वाहन मालिकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। वाहन मालिक नोटिस का जवाब नोटिस प्राप्ति के दो दिवस के अन्दर प्रस्तुत करें अन्यथा लोक प्रतिनिधित्व की सुसंगत धाराओं के अन्तर्गत कडी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments