google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

अधिकारी को नोटिस जारी, सीएम के कार्यक्रम के लिए डुप्लीकेट पास का इस्तेमाल...

Oct 15, 2023
1 min read







































































ब्रेकिंग ADN न्यूज़- लखनऊ- शिक्षा विभाग के अधिकारी महेश द्विवेदी को डुप्लीकेट पास के साथ उन्नाव में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के एक कार्यक्रम में प्रवेश के लिए कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। कथित तौर पर महेश द्विवेदी डुप्लीकेट पास हासिल करने में कामयाब रहा। इसके बाद वह उस मंच तक पहुंच गया जहां सीएम योगी शिक्षा विभाग के एक कार्यक्रम की अध्यक्षता करने वाले थे।


अधिकारियों ने कहा कि महेश द्विवेदी ने एक छात्र को जारी किए गए वास्तविक सुरक्षा पास को स्कैन किया और उच्च सुरक्षा कार्यक्रम में अनधिकृत पहुंच प्राप्त करने के लिए उस पर अपना नाम तथा विवरण अंकित करने के लिए इमेज को एडिट किया।


घटना 9 अक्टूबर को जिले के डौंडिया खेड़ा गांव में हुई थी। उन्नाव की बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) संगीता सिंह ने कहा कि कार्यक्रम में 17 छात्रों ने हिस्सा लिया था, जबकि महेश किसी तरह एक छात्र का पास हासिल करने में कामयाब रहा और उसमें छेड़छाड़ कर उस पर अपनी तस्वीर और विवरण डाल दिया।


बीएसए ने शनिवार को कहा था कि हमने महेश से तीन दिनों के भीतर अपना जवाब देने को कहा है। उन्नाव के एसपी सिद्धार्थ शंकर मीणा ने कहा कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम से कुछ घंटे पहले निरीक्षण के दौरान पुलिस ने महेश का पता लगाया था।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html