google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

उत्तर विधानसभा निर्दलीय प्रत्याशी संजय नाग ने समाज के लोगो से अपने पक्ष में समर्थन मांगा.....

Nov 6, 2023
1 min read






































पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से :-

शिवसेना के उत्तर विधानसभा निर्दलीय प्रत्याशी संजय नाग ने उत्कल एवं सर्व समाज के लोगो से अपने पक्ष में समर्थन मांगा

रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र शिवसेना के प्रदेश सचिव एवं गाड़ा समाज के समाज सेवक निर्दलीय उम्मीदवार संजय नाग ने अपने विधानसभा क्षेत्र डब्ल्यू आर एस कॉलोनी में समाज में जाकर बैठक किये। एवं विभिन्न मुद्दों पर चर्चा किया तथा बिजली पानी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के बारे में जाना तथा दोनों पार्टियों के तीखा हमला करते हुए कहा कि दोनों पार्टियों ने क्षेत्र की जनता को ठगने का काम किया है तथा शिवसेना के निर्दलीय उम्मीदवार संजय नाग ने कहा कि एक बार गरीब के बेटे को आशीर्वाद प्रदान करें जिससे कि मैं सभी जनता का सेवा कर सकूं सभी वर्गों के हित में आवाज बुलंद करूंगा |


स्वास्थ्य बिजली पानी सफाई एवं शासन की विभिन्न योजनाओं का अभाव के कारण जनता परेशान है छत्तीसगढ़ प्रदेश एवं राजधानी शराब गांजा सट्टा का अड्डा बन गया है। तथा इसी के कारण समाज में अनेक अपराधी घटनाएं बढ़ रही है। कानून व्यवस्था पूरी तरह फेल है। प्रदेश अपराध का गढ़ हो गया है। शिवसेना समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार संजय नाग ने कहां की दोनों पार्टियों को नकार कर एक बार सेवा का अवसर गरीब के बेटे को प्रदान करें। धन बल पर चुनाव लड़ने वाले को जनता नकारे क्योंकि जो ज्यादा धनबल खर्च करते हैं वह ज्यादा भ्रष्टाचार करते हैं। और भ्रष्टाचारी पार्टियों को नकार कर तीसरा विकल्प के रूप में समाज के सभी के सुख-दुख के साथी गरीब के बेटे संजय नाग को आशीर्वाद उत्तर विधानसभा की जनता देवे।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html