राजनांदगांव में अमित जोगी के प्रत्याशी का नामांकन निरस्त, हुआ हंगामा...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
रायपुर- अमित जोगी के प्रत्याशी का राजनांदगांव में नामांकन निरस्त हो गया है | जिसके बाद वहां JCCJ के कार्यकर्ताओं ने जोरदार हंगामा किया | JCCJ ने राजनांदगांव से शमशूल आलम को अपना उम्मीदवार बनाया हैं | नामांकन निरस्त किस कारणों से की गई है इसकी जानकारी सामने नहीं आई हैं | बताया जा रहा हैं कि नामांकन निरस्त होने की खबर लगते ही पार्टी के कार्यकर्ताओं ने हंगामा करना शुरू कर दिया |
20 अक्टूबर को अमित जोगी ने JCCJ की पहली सूची अपने ट्वीट पर शेयर किया था | जिसमें उन्होंने लिखा कि छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 के लिये जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के 16 उम्मीदवारों की प्रथम सूची पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं चुनाव प्रबंधन समिति की अनुशंसा से आज जारी की गयी है। मैं सभी प्रत्याशियों को प्रचंड जीत की अग्रिम बधाई एवं शुभकामनायें देता हूं।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments