कैटालिन कारिको और ड्रू वीसमैन को नोबेल पुरस्कार....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
कोरोना के खिलाफ टीका बनने में मददगार स्टॉकहोम। फिजियोलॉजी या मेडिसिन में 2023 के नोबेल पुरस्कार की घोषणा हो चुकी है। कैटालिन कारिको और ड्रू वीसमैन को यह पुरस्कार दिया है। न्यूक्लियोसाइड बेस संशोधनों से संबंधित उनकी खोजों के लिए यह प्रतिष्ठित पुरस्कार प्रदान किया है। उनकी खोज ने कोविड-19 के खिलाफ प्रभावी एमआरएनए टीकों के विकास को में मदद की। नोबेल पुरस्कार की छह दिवसीय घोषणाएं सोमवार से होगी हैं। चिकित्सा के क्षेत्र में दिए जाने वाले प्रतिष्ठित पुरस्कार के विजेता के नामों की घोषणा के साथ इसकी शुरुआत हुई।
पिछले साल स्वीडिश वैज्ञानिक स्वांते पाबो ने मानव विकास क्रम में खोज के लिए फिजियोलॉजी या चिकित्सा के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार जीता था। उनकी खोज ने निएंडरथाल डीएनए के रहस्यों का खुलासा किया था, जिसने गंभीर कोविड-19 के प्रति हमारी संवेदनशीलता सहित हमारी प्रतिरक्षा प्रणाली के सिलसिले में महत्वपूर्ण अंतर्दृष्टि प्रदान की थी। निएंडरथल वास्तव में प्राचीन मानव समूह के सदस्य थे जो कम से कम 200,000 साल पहले, प्लेइस्टोसिन युग के दौरान उभरा था।
निएंडरथाल यूरोप के अटलांटिक क्षेत्रों से लेकर पूर्व में मध्य एशिया तक यूरेशिया में और सुदूर उत्तर से लेकर वर्तमान बेल्जियम तक और सुदूर दक्षिण से लेकर भूमध्य सागर और दक्षिण पश्चिम एशिया तक फैले थे। माना जाता है कि यह समूह मानव अनुकूलन का एक उल्लेखनीय प्रमाण है। चिकित्सा के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार स्वांते पाबो के परिवार में दूसरा पुरस्कार था। पाबो के पिता सुने बर्जस्ट्रॉम ने 1982 में चिकित्सा में नोबेल पुरस्कार जीता था। मंगलवार को भौतिकी, बुधवार को रसायन विज्ञान और बृहस्पतिवार को साहित्य के क्षेत्र में दिए जाने वाले नोबेल पुरस्कार विजेता के नाम की घोषणा होगी।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments