google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

'डब्लू नहीं, डब्लू भाई बोलो बस इसी बात को लेकर हुई बहस ने भयानक रुप ले लिया...

Oct 11, 2023
1 min read







































































ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-

दिल्ली से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है. यहां नॉर्थ दिल्ली के अशोक विहार में मामूली सी बात पर हुए झगड़े के बाद दो लोगों की हत्या कर दी गई. जबकि, एक शख्स बुरी तरह से घायल हो गया, जिसे आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती करवाया गया है |


पुलिस के मुताबिक, सोमवार रात को भलस्वा डेरी इलाके के रहने वाले रघु, जाकिर और भूरा, अशोक नगर में किसी डब्लू नामक शख्स से मिलने आए थे. इलाके में वे लोग डब्लू को खोज रहे थे. लेकिन वो उन्हें मिल नहीं रहा था. तभी उन्होंने एक शख्स से पूछा कि डब्लू कहां रहता है? तो उस शख्स ने जवाब दिया कि 'डब्लू नहीं, डब्लू भाई बोलो' |


बस इसी बात को लेकर उनके बीच बहस शुरू हो गई. थोड़ी देर बाद डब्लू भी वहां आ गया. दोनों पक्षों के बीच गाली गलौज होने लगी. इसी बीच रघु ने डब्लू को गोली मार दी. फिर डब्लू के साथियों ने रघु को गोली मार दी. रघु की मौके पर मौत हो गई. गैंगवार के बीच रघु के दो साथी मौके से भाग खड़े हुए |

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html