google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

मंदिर हसौद गैंगरेप में कोई भी अधिवक्ता पैरवी न करे-नवसृजन मंच...

Sep 9, 2023
1 min read













































































पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से:-

विगत दिनों मंदिर हसौद में दो सगी बहनों के साथ गैंगरेप की घटना घटी थी जिससे पूरा प्रदेश शर्मशार हुआ था उक्त घटना को लेकर पूरे प्रदेश में रोष व्याप्त है नवसृजन मंच के अध्यक्ष अमरजीत सिंह छाबड़ा ने कहा की छत्तीसगढ में तेजी से बढ़ते अपराध और बलात्कार की घटनाओं से हर वर्ग आतंकित और भयभीत है शाम के वक्त तो घटनाएं और ज्यादा घट रही है और अपराधियों के हौसले बुलंद है ऐसे में दोषी तत्वों को कड़ी से कड़ी सजा दिए जाने से समाज में एक संदेश जाएगा | संस्था नव सृजन मंच के एक प्रतिनिधि मंडल ने इस संदर्भ में ज्ञापन अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष आशीष सोनी को देते हुए मांग की की मंदिर हसौद की घटना में दोषी अपराधियों की पैरवी कोई भी अधिवक्ता न करे संलिप्त अपराधियों के पक्ष में कोई भी वकील न्यायालय में खड़े होकर उनका पक्ष बिल्कुल भी न रखे अधिवक्ता संघ इस हेतु पहल करे और यह सुनिश्चित करे की यदि कोई अधिवक्ता पैरवी हेतु खड़ा भी होता है तो उसे इस कार्य हेतु मना करे |


अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष आशीष सोनी ने आश्वस्त किया कि वे स्वयं अपनी ओर से पहल करेंगे और पीड़िता को पूरा न्याय दिलाने जो भी संभव होगा पूरा अधिवक्ता संघ साथ देगा |


अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष आशीष सोनी को संस्था नव सृजन मंच के प्रतिनिधि मंडल ने इस संदर्भ में एक ज्ञापन सौपा प्रतिनिधि मंडल में नव सृजन मंच के अध्यक्ष अमरजीत सिंह छाबड़ा मनदीप सिंह प्रिया सिंह प्रीती जोशी रंजन नाग सहित संस्था के अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित थे |

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html