नीतीश सरकार श्वेत पत्र जारी कर शिक्षक बहाली का हिसाब दे - गिरिराज सिंह...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
बीजेपी सांसद और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने नीतीश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार श्वेत पत्र जारी कर शिक्षक बहाली का हिसाब दे। शिक्षक नियुक्ति पर उठ रहे सवाल पर गिरिराज सिंह ने कहा कि शिक्षक संघ व लोग कह रहे हैं कि शिक्षकों की नियुक्ति में नीतीश-तेजस्वी की सरकार ने लोगों की आंखों में धूल झोंकी है। 30-35 हजार लोगों में बाहर के लोगों को नौकरी दी है। बिहार बताए कि बाहर के कितने लोग हैं और कितने पुराने शिक्षक हैं।
सरकार को श्वेत पत्र जारी करना चाहिए भूल भुलैया नहीं करना चाहिए। गुरुवार को बीपीएससी द्वारा चयनित 1.20 लाख से अधिक शिक्षकों को नियुक्ति पत्र बांटे गए थे। राजधानी पटना में आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दीप जलाकर समारोह का उद्घाटन किया और नव नियुक्त शिक्षकों को नियुक्ति पत्र सौंपे थे।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments