नितिन देसाई ने दी अपनी जान, बॉलीवुड के जाने माने आर्ट डायरेक्टर थे...

बॉलीवुड के जाने माने आर्ट डायरेक्टर नितिन चंद्रकांत देसाई ने आत्महत्या कर ली है| सूत्रों के मुताबिक उन्होंने अपने स्टूडियो में ही फांसी लगा कर जान दे दी| मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई है और जांच में जुट गई है| नितिन देसाई ने जोधा अकबर, देवदास और हम दिल दे चुके सनम जैसी कई बेहतरीन फिल्मों में आर्ट डायरेक्टर के तौर पर काम किया था| एडवर्टाइजिंग एजेंसी ने लगाया था धोखाधड़ी का आरोप मई में एक एडवर्टाइजिंग एजेंसी ने देसाई पर 51.7 लाख रुपए की धोखाधड़ी का आरोप लगाया था| एजेंसी ने कहा था कि 3 महीने तक काम करवाने के बावजूद देसाई ने पैसा नहीं दिया था| हालांकि, नितिन देसाई ने इन आरोपों का खंडन किया था| उन्होंने कहा था कि एजेंसी पहले भी उन पर इस तरह के आरोप लगा चुकी है|






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments