निठारी कांड: हाईकोर्ट ने की फांसी की सजा रद्द, आरोपियों को बड़ी राहत...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ - प्रयागराज- नोएडा के चर्चित निठारी कांड से जुड़े 2 मामलों में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सुरेंद्र कोली और मनिंदर सिंह पंढेर की फांसी की सजा रद्द कर दी है | कोर्ट ने इन केसों में सुरेंद्र कोली और मनिंदर सिंह दोनों को निर्दोष करार दिया है |
दरअसल, निठारी कांड में सीबीआई ने 16 मामले दर्ज किए गए थे | इनमें से सुरेंद्र कोली को 14 मामलों में फांसी की सजा मिल चुकी है | जबकि मनिंदर सिंह पंढेर के खिलाफ 6 मामले दर्ज थे, इनमें से 3 मामलों में फांसी की सजा सुनाई गई थी | दो मामलों में वह पहले ही बरी हो गया था |
2005 से 2006 में नोएडा में हुए निठारी केस में सीबीआई ने सुरेंद्र कोली को हत्या, अपहरण, बलात्कार और सबूत मिटाने के केस में आरोपी बनाया था | जबकि मनिंदर सिंह पंधेर को मानव तस्करी का भी आरोपी बनाया गया था |
दोनों आरोपियों ने दो मामलों में अपनी फांसी की सजा को इलाहाबाद हाईकोर्ट में चुनौती दी थी | आरोपियों ने कोर्ट में कहा था कि इन घटनाओं का कोई चश्मदीद मौजूद नहीं है | उन्हें सिर्फ वैज्ञानिक और परिस्थितिजन्य सबूतों के आधार पर ये सजा सुनाई गई है | जस्टिस अश्वनी कुमार मिश्र और जस्टिस एस एच ए रिजवी की बेंच ने दोनों केस में आरोपियों को बरी कर दिया |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments