google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

एनआईटी ने छत्तीसगढ़ कैडर के IAS को किए सम्मानित...

Nov 15, 2023
1 min read








































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

रायपुर- छत्तीसगढ़ में जनमें वेंकटेश शुक्ला, और छत्तीसगढ़ कैडर के IPS अधिकारी विवेक देवांगन को भोपाल के मौलाना आजाद एनआईटी ने अपना प्रतिष्ठित पूर्व छात्र घोषित किया है। ये दोनों ही अलग-अलग वक्त पर इस कॉलेज से पढक़र निकले हैं। यह पहला मौका है जब कॉलेज ऐसा अवॉर्ड स्थापित कर रहा है, और ऐसा पहला सम्मान वेंकटेश शुक्ला को, और दूसरा विवेक देवांगन को दिया जा रहा है।


छत्तीसगढ़ में जनमे वेंकटेश शुक्ला ने 1975 में इस कॉलेज से इलेक्ट्रॅानिक्स में डिग्री हासिल की थी, और उसके बाद से वे अमरीका में एक बड़े कामयाब टेक्नालॉजी-कारोबारी हैं, वे नौजवानों और छात्रों को बढ़ावा देने वाले संगठनों से जुड़े हुए हैं, और भारत सरकार की कुछ योजनाओं में उनका बड़ा योगदान रहा है। वे प्रतिभाशाली छात्रों को बढ़ाने में भी लगे रहते हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के अमरीका के कुछ सबसे बड़े कार्यक्रमों से वे जुड़े रहे हैं।


दूसरे सम्मानित छात्र विवेक देवांगन ने भोपाल के इसी कॉलेज से 1989 में इलेक्ट्रॉनिक्स में इंजीनियरिंग की थी, और अभी वे छत्तीसगढ़ काडर के आईएएस अफसर हैं, और भारत सरकार में प्रतिनियुक्ति पर हैं। अभी वे केन्द्र सरकार की एक नवरत्न कंपनी, आरईसी (ग्रामीण विद्युतीकरण कार्पोरेशन) के चेयरमैन और एमडी हैं।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html