google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

सरकारी स्कूल में घुसकर नाइट गार्ड को गोली मारी, इलाज के दौरान मौत...

Dec 8, 2023
2 min read


























ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के क्षेत्र राघोपुर में एक बार फिर से अपराधियों ने तांडव शुरू कर दिया है। यहां सरकारी स्कूल के नाइट गार्ड को अपराधियों ने अपना शिकार बनाया है और गोली मार कर उसे घायल कर दिया। बताया जा रहा है कि घायल की इलाज के दौरान पटना में मौत हो गई। घायल गार्ड की पहचान राघोपुर प्रखंड के रुस्तमपुर गांव निवासी सूर्यवंशी राय के बेटे जितेंद्र कुमार (36) के रूप में हुई है।


घर से 100 मीटर की दूरी पर है स्कूल जितेंद्र अपने घर के पास स्थित रौशन सिंह हाई स्कूल में नाइट गार्ड का काम करता है। हाई स्कूल घर से तकरीबन 100 मीटर की दूरी पर मौजूद है। जहां बरामदे में अपराधियों ने नाइट गार्ड के पेट में गोली मार दी। उसके बाद परिजनों ने उसे घायल अवस्था में इलाज के लिए पटना में भर्ती कराया था, जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। चिकित्सकों ने उसकी हालत खतरे से बाहर नहीं बताई थी। डॉक्टरों के अनुसार जितेंद्र के जख्मों के साथ बाकी अंगो पर भी नजर रखी जा रही थी।


इसी स्कूल को भूदान भी किया है गार्ड ने नाइट गार्ड स्कूल में सोने गया था। इसी दौरान पहले से घात लगाकर बैठे अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया। यह भी पता चला है कि नाइट गार्ड ने स्कूल में अपनी जमीन भी दान में दी थी। बीती रात पौने 11 बजे पूरी घटना को अपराधियों ने अंजाम दिया है। जैसे ही नाइट गार्ड घर से खाना खाकर स्कूल के बरामदे में पहुंचा, वैसे ही अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। इस हमले में उसके पेट में एक गोली लग गई और वह जमीन पर गिर गया। गोली चलने की आवाज सुनकर गांव वाले दौड़ते हुए स्कूल पहुंचे। वहां देखा कि वह जमीन पर गिरा हुआ है। फिर उसे तुरंत इलाज के लिए पटना के अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html