google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

निफ्टी भी फिसला,सेंसेक्स भी 200 अंक से ज्यादा टूटकर 71700 के नीचे...

Jan 3, 2024
2 min read






































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत आज कमजोरी के साथ लाल निशान में हुई है और सेंसेक्स ओपनिंग मिनट में ही 230 अंकों से ज्यादा टूटा है. निफ्टी में भी 21600 के करीब के स्तर देखे जा रहे हैं. चीन के डेटा कल आए हैं जिसके बाद भारतीय बाजार में मेटल स्टॉक्स पर निगेटिव असर देखा जा रहा है और ज्यादातर मेटल शेयर गिरावट पर हैं. कल अमेरिकी बाजार में नैस्डेक में जोरदार गिरावट थी जिसके असर से आज इंडियन मार्केट में आईटी स्टॉक्स में कमजोरी हावी है.

कैसी रही बाजार की ओपनिंग...

बीएसई का 30 शेयरों वाला इंडेक्स सेंसेक्स 59.86 अंक गिरकर 71,832 के लेवल पर खुला था. एनएसई का 50 शेयरों वाला इंडेक्स निफ्टी 4.70 अंकों की 21,661 के लेवल पर खुला है.

बाजार खुलते ही सेंसेक्स 230 अंक से ज्यादा टूटा...

ओपनिंग मिनट में ही सेंसेक्स 237 अंकों की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा था और बाजार खुलने के पांच मिनट के भीतर 49.15 अंक टूटकर 21,616 के लेवल पर आ गया है.

सेंसेक्स और निफ्टी के शेयरों का हाल...

सेंसेक्स के 30 में से 12 शेयरों में तेजी देखी जा रही है और 18 शेयरों में गिरावट बनी हुई है. निफ्टी के 50 में से 16 शेयरों में तेजी है और 34 शेयरों में गिरावट बरकरार है.

बैंक निफ्टी की एक्सपायरी आज...

बैंक निफ्टी की एक्सपायरी बुधवार को होने लगी है और आज इस कड़ी में पहला बुधवार आज आया है. इस वजह से बैंक शेयरों में कोई खास हलचल नहीं है और ये मिलाजुला कारोबार कर रहे हैं.

एडवांस-डेक्लाइन रेश्यो...

बाजार में चढ़ने-गिरने वाले शेयरों की बात करें तो ओपनिंग के समय 1500 शेयर उछाल के साथ कारोबार कर रहे हैं और 600 शेयरों में गिरावट के साथ कारोबार हो रहा है.

प्री-ओपन में बाजार की चाल...

प्री-ओपनिंग में आज बीएसई का सेंसेक्स 58.30 अंक गिरकर 71834 के लेवल पर कारोबार कर रहा था. वहीं एनएसई का निफ्टी 1.50 अंकों की नाममात्र की गिरावट के साथ 21664 के लेवल पर कारोबार कर रहा था.

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html