समाचार रिपोर्ट: युवाओं के सपनों को रोजगार की उड़ान दे रही साय सरकार...

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की क़लम से:-
रायपुर: छत्तीसगढ़ के युवाओं को शिक्षा, कौशल और रोजगार से जोड़ना साय सरकार की प्राथमिकता है। इसी दिशा में तकनीकी शिक्षा, रोजगार एवं कौशल विकास मंत्री गुरु खुशवंत साहेब के मार्गदर्शन में आयोजित राज्य स्तरीय रोजगार मेले का उत्साहपूर्ण वातावरण में समापन हुआ।
रायपुर के सरदार बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में 7 और 8 अक्टूबर को आयोजित इस दो दिवसीय मेले में प्रदेशभर से 13 हजार से अधिक युवाओं ने सहभागिता की, जिनमें से 5 हजार से अधिक अभ्यर्थियों का अंतिम चयन हुआ। समापन अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के करकमलों से लगभग 1,100 चयनित युवाओं को ऑफर लेटर प्रदान किए गए।

युवाओं में प्रतिभा की कोई कमी नहीं: मंत्री गुरु खुशवंत साहेब -
मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने कहा कि छत्तीसगढ़ की युवा शक्ति प्रदेश के विकास की सबसे बड़ी ताकत है। सरकार का लक्ष्य है कि प्रदेश का कोई भी युवा अवसर से वंचित न रहे। शिक्षा से कौशल, कौशल से रोजगार और रोजगार से आत्मनिर्भरता की दिशा में लगातार योजनाबद्ध तरीके से काम किया जा रहा है। 5 हजार से अधिक युवाओं का अंतिम चयन इस बात का प्रमाण है कि छत्तीसगढ़ के युवाओं में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है, आवश्यकता केवल उन्हें सही मंच प्रदान करने की है।

मेले की मुख्य विशेषताएँ:
बड़ी संख्या में सहभागिता: प्रदेश के दूरस्थ एवं आदिवासी अंचलों से भी आईटीआई, डिप्लोमा, इंजीनियरिंग और स्नातक योग्यता वाले युवाओं ने हिस्सा लिया।
95 से अधिक नियोक्ता संस्थान: मेले में 95 से अधिक पंजीकृत संस्थानों और लगभग 50 स्टॉलों के माध्यम से दस्तावेजों का सत्यापन और साक्षात्कार की प्रक्रिया पूरी की गई।

पारदर्शी ई-रोजगार पोर्टल: पंजीयन से लेकर चयन तक की प्रक्रिया को ऑनलाइन संचालित कर इसे पूरी तरह पारदर्शी बनाया गया।
उद्योग और शिक्षा का समन्वय: तकनीकी शिक्षा, आईटीआई, पॉलिटेक्निक और कौशल विकास प्राधिकरण की सक्रिय भागीदारी से युवाओं को उद्योगों की मांग के अनुरूप तैयार किया जा रहा है।

युवाओं को रोजगार मिलने से न केवल उनका बल्कि उनके पूरे परिवार का भविष्य मजबूत हुआ है। सरकार का संकल्प है कि आने वाले समय में ऐसे रोजगार मेलों का और विस्तार किया जाए ताकि अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार से जोड़ा जा सके।







.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments