न्यूजक्लिक - सुप्रीम कोर्ट का दिल्ली पुलिस को नोटिस....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
सुप्रीम कोर्ट ने गैरकानूनी गतिविधियां रोकथाम अधिनियम (यूएपीए) के तहत गिरफ्तार न्यूज पोर्टल न्यूजक्लिक के संस्थापक प्रबीर पुरकायस्थ और इसके मानव संसाधन (एचआर) प्रमुख अमित चक्रवर्ती की याचिका पर सुनवाई कर दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किया।न्यायमूर्ति बी आर गवई और न्यायमूर्ति प्रशांत कुमार मिश्रा की पीठ ने यूएपीए के तहत दर्ज मामले में उनकी (आरोपियों की) गिरफ्तारी और हिरासत को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर पुलिस से जवाब तलब किया है। नोटिस जारी करने के बाद शीर्ष अदालत ने मामले में अगली सुनवाई 30 अक्टूबर को करने की बात कही। सुप्रीम कोर्ट की पीठ ने शुरू में पुलिस को जवाब दाखिल करने के लिए तीन सप्ताह का समय दिया, लेकिन याचिकाकर्ताओं की ओर से वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल और देवदत्त कामत ने कहा कि वे (पुरकायस्थ और चक्रवर्ती) जेल में बंद हैं। याचिकाकर्ताओं की इस दलील के बाद पीठ ने मामले को 30 अक्टूबर के लिए सूचीबद्ध करने का निर्देश दिया। पीठ ने स्पष्ट किया कि दशहरा अवकाश से पहले आखिरी कार्य दिवस शुक्रवार को इस मामले पर सुनवाई नहीं की जा सकती।
याचिकाकर्ताओं ने दिल्ली हाईकोर्ट के 13 अक्टूबर 2023 को याचिका खारिज करने के आदेश की वैधता को शीर्ष अदालत में चुनौती दी है। पुरकायस्थ और चक्रवर्ती ने यूएपीए मामले में उनकी गिरफ्तारी और हिरासत को उच्च न्यायालय के समक्ष चुनौती दी थी। न्यूजक्लिक के संस्थापक सह प्रधान संपादक पुरकायस्थ और इसके एचआर प्रमुख चक्रवर्ती की ओर से पेश सिब्बल ने पीठ के समक्ष अनुरोध करते हुए कहा था, यह न्यूजक्लिक मामला है। पत्रकार हिरासत में है। वह 70 साल से अधिक उम्र का व्यक्ति है। दिल्ली उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति तुषार राव गेडेला की एकल पीठ ने हिरासत आदेश को चुनौती देने वाली पुरकायस्थ और चक्रवर्ती द्वारा दायर याचिकाओं को खारिज कर दिया था।
मुंबई (ईएमएस)। पूर्व केंद्रीय मंत्री गोपीनाथ मुंडे के करीबी एवं पूर्व विधान परिषद सदस्य (एमएलसी)पाशा पटेल को राज्य कृषि मूल्य आयोग का अध्यक्ष बनाया गया है। पटेल की नियुक्ति से संबंधित सरकारी आदेश जारी किया गया। पटेल को कृषि विशेषज्ञ एवं किसानों के मुद्दों के उत्कृष्ट जानकार के रूप में जाना जाता है। उन्होंने कृषि के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। औसा में उनका प्रोजेक्ट बांस की खेती, बांस पर शोध और बांस के विभिन्न उत्पादों के निर्माण का एक मॉडल है।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments