लोगों के लिए राहत की खबर, आज से 50 रुपए किलो हुआ टमाटर......

लोगों के लिए किचन में टमाटर देखना जहा मुस्किल हो गया था अब लोगों को राहत मिलने वाली है |सरकार के दखल के बाद लोगों की रसोई से गायब हुआ टमाटर एक बार फिर नजर आने लगा है | दरअसल, उपभोक्ताओं को सस्ते दाम पर टमाटर मुहैया कराने के लिए सरकार अन्य घरेलू उत्पादक राज्यों के साथ नेपाल से टमाटर आयात कर रही है | इसमें से 5 टन नेपाली टमाटर भारत पहुंच चुका है | जिसकी बिक्री गुरुवार 17 अगस्त यानी आज से उत्तर प्रदेश में 50 रुपये प्रति किलो के भाव की जाएगी |
सहकारी संस्था भारतीय राष्ट्रीय सहकारी उपभोक्ता संघ लिमिटेड (NCCF) ने बुधवार को कहा कि पड़ोसी देश नेपाल से लगभग 5 टन आयतित टमाटर जल्द भारत पहुंचने वाला है. इस टमाटर को उत्तर प्रदेश के तमाम शहरों में गुरुवार से सस्ती कीमत पर बेचा जाएगा. प्रदेश के शहरों में लोगों को राहत देने के लिए इस नेपाली टमाटर की खुदरा बिक्री 50 रुपये प्रति किलोग्राम की रियायती दर पर की जाएगी. एनसीसीएफ की प्रबंध निदेशक (NCCF MD) एनिस जोसेफ चंद्रा के मुताबिक, नेपाल से आयतित टमाटर गुरुवार से उत्तर प्रदेश में सेल होने लगे |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments