google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

स्टीलमैन अमनदीप का दूसरी बार बसना आगमन।

Jan 2, 2023
2 min read

0- प्रथम प्रवास 6 जनवरी 2016 ,,,

0-अमनदीप यंगस्टर के मॉडल है

0-अमनदीप फिजियो थैरेपी पर भी पूर्ण ज्ञान रखते हैं ।

0-गुरुद्वारे में पत्रकारों से रूबरू हुए और बड़ी बेबाकी से पत्रकारों के सवालों का जवाब दिया

बसना :---हिंदुस्तान ही नहीं अन्य देशों में पसंद किए जाने वाले जाने-माने हुनरबाज़, स्टंड बाज़, दिल दहला देने वाले करतबबाज़ और कोई नहीं अमनदीप सिंह का दूसरी बार बसना नगर में आगमन हुआ है। प्रथम बार भी सिख समाज के जलसे में अपना हुनर दिखा चुके हैं

बसना में कल 3 जनवरी 2023 को गुरु गोविंद सिंह जी की जयंती मनाई जाएगी। सिख समाज द्वारा बसना में नगर कीर्तन एवं जुलूस जलसे का आयोजन किया गया है जिसकी शुरुआत शाम 4:00 बजे से होगी।

स्टील मैन अमनदीप सिंह कुरुक्षेत्र के रहने वाले हैं वे सारे जहां में भारत के स्टीलमैन के नाम से जाने जाते हैं। इनके द्वारा किए जाने वाले अद्भुत कारनामे विश्व प्रसिद्ध हैं। इन्होंने अपने करतबो से गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी अपना नाम दर्ज करवाया है ।

बड़ी खुशी की बात है हम भारत वासियों के लिए की अमनदीप सिंह ने अपनी मेहनत लगन और नायाब कारनामों से विश्व स्तरीय चैनल नेशनल ज्योग्राफिक चैनल में भी झंडा गाड़ दिया है जिसका प्रसारण आने वाले अप्रैल माह में प्रसारित किए जाने की बात स्वयं अमनदीप ने पत्रकार वार्ता में बता कर खुशी का इजहार किया।

अमनदीप ने अपने शरीर को मानो लोहे का बना लिया है अपनी कामयाबी अपनी बयानी जब वह खुद अपनी जुबानी बता रहे थे तब हम खुद हदप्रभ थे । उन्होंने कहा उनके लिए बाइक और फोर व्हीलर उठाना गुड्डे गुड़ियों का खेल के समान है ।

उनके जिस्म पर हथौड़े और लोहे के राड के वारो का कोई असर नहीं होता, सुनने में जरा यकीन कर पाना मुश्किल है पर यह हकीकत है इन्होंने अपने जिस्म को उस काबिल बनाने में काफी मेहनत मशक्कत की है। हम आपको बताते चलें कि अमनदीप सिंह शाकाहारी है। कई सालो की मेहनत और लगन का नतीजा है जो आज सारी दुनिया के सामने स्टीलमैन का ख़िताब लिए हम सबके सामने हैं। अपनी आंखों देखी को हकीकत में तब्दील करने के लिए अमनदीप के कारनामों का साक्षी बनने के लिए कल 3 जनवरी 2023 को शाम 4:00 बजे के बाद बसना के मुख्य मार्गों में आइए कल गुरु गोविंद जी की जयंती है इसी अवसर पर गुरु सिंह सभा बसना द्वारा अमनदीप के करतब कारनामे हुनर को सरेआम करने के लिए जगह-जगह आयोजन किया है । आप आइए अपने परिवार के साथ बच्चों को भी अद्भुत कारनामे दिखाइए यह मौका बार-बार नहीं मिलता है।

गुरु गोविंद सिंह जी की जयंती पर """ब्रेकिंग ADN न्यूज़""" परिवार बहुत-बहुत मुबारकबाद देता है।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html