google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

शिक्षकों का प्रशिक्षण-- हिरे तराशने का काम,,,

Dec 24, 2022
3 min read

*विकासखंड बसना जिला महासमुंद छत्तीसगढ़ में * -

इस संसार में माटी को अनेकों रूप देने वाले कुम्हार की तरह अबोध मन मस्तिष्क को साकार रूप देने वाले शिक्षक एक संतराश की तरह एक दूसरे को गुरु देने लग जाए तो ऐसे अवसर पर इस ब्रह्मांड के देवी देवता भी उस स्थल पर पहुंचकर कुछ ना कुछ सबक लेना चाहेंगे इन सभी बातों को चरितार्थ किया है शिक्षकों के चार दिवसीय विकासखंड स्तरीय FNL प्रशिक्षण ने ।

चार दिवसीय (19 दिसम्बर से 22 दिसम्बर 2022 ) विकासखंड स्तरीय FLN प्रशिक्षण बहुत ही सफलता पूर्वक और प्रभावपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ|

सर्व प्रथम राजगीत और राष्ट्रगान हुआ।

इस अवसर पर विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री जे आर डहरिया और विकासखंड स्रोत समन्वयक श्री ललित देवता जी और मास्टर ट्रेनर्स द्वय श्री शरण कुमार दास,सालिक राम टण्डन ( BRG ) उपस्थित रहे।

तथा विकासखंड के विभिन्न संकुल से आये 60 उत्कृष्ट शिक्षक/शिक्षिकाओं के साथ प्रशिक्षण की शुरुआत की गई

| प्रशिक्षण अपने शुरूआती दिन से ही प्रभावी रहा जहाँ पहले दिन FLN की उद्देश्य पूर्ति हेतु निपुण भारत मिशन की आवश्यकता और लक्ष्य, तथा बच्चो में बुनियादी समझ विकसित न होने कारणों पर चर्चा हुआ, वही दुसरे दिन बुनियादी साक्षरता के विकास हेतु मौखिक भाषा विकास और अन्य पहलु पर प्रभावपूर्ण रूप से गतिविधियुक्त सक्रीय चर्चा की गई।, इस दिवस समग्र शिक्षा राज्य कार्यालय से सम्मानीय श्री पुरोहित सर जी सजेश और श्री चंद्रहास नाग जी महिला बाल विकास अधिकारी और सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी बसना श्री बद्रीविशाल जोल्हे जी श्री लोकेश्वर सिंह कंवर संकुल समन्वयक श्री वारिश कुमार का गरिमामयी उपस्थिति पर, उनके साथ बैठकर , सभी शिक्षको ने प्रशिक्षण केंद्र में बने गर्मागरम भोजन का आनंद आनन्द लिया,

आगंतुक सभी ने प्रशिक्षण कार्यक्रम एवं ब्यवस्था की हृदय से प्रशंसा की और आने वाले समय में चुनौतियों का सामना करने एवं सजगता से कर्तब्य निष्ठ रह कर कर्तब्य निर्वहन करने की प्रेंरणा दी।

शरण दास मास्टर ट्रेनर एवं सलिक राम टण्डन ने अपनी प्रतिभा से प्रशिक्षण अवसर पर अपनी गतिविधियों का जौहर दिखते हुए ऐसा माहोल तैयार किया जिससे एक एक शिक्षक उत्साह से भर गए । शिक्षको ने भी अपनी छिपी हुई प्रतिभा का प्रदर्शन किये|

तीसरे दिवस बुनियादी संख्या ज्ञान हेतु प्रथम संस्था से मिलकर शिक्षकों ने सरल प्रोग्राम के बारे में और गणित विषय पर पूरी बात रखी , इस बीच हर विषयवस्तु को मजबूती से रखने के प्रयास किये, भोजनवकाश के बाद विकासखंड बसना के ABE ABEO sir श्री जी ने जो उदबोधन दिया वो FLFLN का सार रहा, उनका एक एक शब्द Mentors के अर्थ को प्रकट कर रहे थे उनके उदबोधन पश्चात मास्टर ट्रेनर ने मेंटर की भूमिका पर प्रकाश डालने कर कार्य किया, प्रभावकारी रहा। ऊर्जावान रहा ।शिक्षको के चेहरे में वही चमक दिखाई दे रही थी, जो मन में कुछ कर गुजरने की इच्छा रहती है तब आती है | इसी ओजपूर्ण भाव से तीसरे दिन के सेशन का समापन हुआ|

चौथा दिन एक नयापन था इस दिन मास्टर ट्रेनर्स लोग प्रशिक्षार्थी की भूमिका में और प्रशिक्षार्थी शिक्षक मास्टर ट्रेनर्स की भूमिका में थे ऐसा लगा कि अब प्रशिक्षण में केवल 2 मास्टर ट्रेनर्स नहीं बल्कि पुरे 60मास्टर ट्रेनर्स है | ""अंगना में शिक्षा"" पर बहुत ही बेहतरीन रुप से श्री देवदास सर नीलाम्बर नायक शुशील प्रधान शर्मा जी शिक्षक ने बहुत ही बेहतरी के साथ पुरे बात को रखी| उसके बाद खिलोने को कहानी के रूप में प्रस्तुत कर TOY Pedagogy और StoryWeaver पर बात रखी गई।|इसी बीच बसना के सभी शिक्षकों ने अपने स्कूल के TLM का प्रदर्शन किया और एक आदर्श स्थापित किया|

चार दिन के इस पुरे कार्यक्रम , अग्रज मनोहर चौहान सर का बहुत योगदान रहा,

अंत में शानदार समापन समारोह श्री देवदास सर शरण दास अयाज सर के मंच संचालन से हुआ, जिसमे बसना ब्लाक के श्रेष्ठ छः TLM का प्रस्तुतिकरण हुआ जिसमे सामान्य बच्चो के साथ साथ दृष्टिबाधित बच्चो के लिए भी उपयोगी TLM भी देखने को मिला,

आज अंतिम दिवस सौभाग्य से जहाँ महान गणितज्ञ श्री रामानुजन का जन्मदिवस था वही शिक्षको में से दो श्री चौबे जी और संतोषी साहू जी रुबीना मेम व सागर मेडम का , समापन में विकासखंड के सभी अधिकारी गण , बी.ई.ओ. सर, BRC सर श्री देवता सर प्राचार्य महोदय श्री प्रधान जी, ABEO सर जी का आगमन हुआ, सबने प्रशिक्षण के बारे में अपनी बात और अनुभव रखते हुआ सभी का खुले मन से प्रशंसा किये, और अंत में सभी शिक्षको और शिक्षिकाओं शिक्षक ने बड़े ही आत्मीयता से शरण दास मास्टर ट्रेनर एवं सलिक राम टण्डन को बहुमूल्य भेट दिए, उन्होंने कहा यह भेंट बहुत ही खास है क्योंकि इसमें सभी शिक्षको का विश्वास और आशीष छिपा है|

शाम 5 बजे ग्रुप फोटो के साथ समापन हुआ, उस समय भी सबके चेहरे में एक गजब सा उत्साह और उर्जा का अनुभव हुआ |

यह प्रशिक्षण कार्यक्रम बहुत ही सफल रहा

कार्यक्रम को सफल बनाने में मास्टर ट्रेनर शरण कुमार दास श्री सलिक राम टण्डन जी का विशेष योगदान रहा।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html