google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

चलती बस से कूदा नवविवाहित जोड़ा, पत्नी की मौत....

Jan 17, 2024
2 min read




























ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

सिरोही - रिश्तेदार को देख प्रेमी जोड़ा चलती बस से कूद गया। हादसे में प्रेमिका की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि प्रेमी गंभीर रूप से घायल हो गया. घर से भागने के बाद दोनों ने 5 दिन पहले आर्य समाज मंदिर में शादी कर ली, मामला सिरोही के आबू रोड रीको क्षेत्र का है. आबूरोड रीको थाना अधिकारी सुरेश चौधरी ने बताया- हनुमानाराम (25) पुत्र शांतिलाल गर्ग निवासी मिठाणा का बेरा रास चांदना, बागरा, जालोर और पूजा कुमारी (22) पुत्री कुईयाराम गर्ग निवासी मेघवालों का बास, बिशनगढ़, जालोर। घर से भागकर अहमदाबाद चले गये। ये दोनों रविवार रात को अहमदाबाद से जालोर आने वाली बस से निकले थे। उसी बस में एक रिश्तेदार भी आ रहा था, उसे देखकर वे दोनों डर गये। सोमवार सुबह करीब 3:20 बजे नेशनल हाईवे-27 पर आबूरोड रीको थाना क्षेत्र के चंद्रावती के पास दोनों ने खिड़की खोली और एक साथ सीट से छलांग लगा दी. दोनों सड़क किनारे पड़े हुए थे. उनके कूदने की जानकारी बस में किसी को नहीं हुई। इस कारण बस मौके पर नहीं रुकी। परिवहन विभाग के अधिकारी रात्रि गश्त के दौरान हाईवे से गुजर रहे थे। उसने देखा कि दोनों घायल हालत में सड़क किनारे पड़े हुए हैं। अधिकारियों ने तुरंत आबूरोड रीको पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही उपनिरीक्षक कानाराम सीरवी मौके पर पहुंचे। एसआई कानाराम ने बताया- दोनों घायलों को निजी वाहन से आबूरोड जिला अस्पताल पहुंचाया।


यहां डॉक्टरों ने पूजा को मृत घोषित कर दिया। कानाराम ने बताया कि दोनों के पास से दो स्क्रीन टच मोबाइल टूटे हुए मिले, जिनमें से एक मोबाइल चालू हालत में था। दोनों की पहचान हनुमानाराम और पूजा के पास मिले पहचान पत्रों से हुई, 10 जनवरी 2024 को आर्य समाज मंदिर में शादी करने का प्रमाण पत्र भी मिल गया है। पूजा के मामा जबराराम निवासी मिठाणा, बेरा रास चांदना, बागरा, जालोर से मोबाइल पर संपर्क किया गया। इसके बाद दोनों के बारे में पूरी जानकारी मिल गई. जबराराम ने बताया- मेरी भतीजी घर से लापता थी। परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। जबराराम ने बिशनगढ़ थाने के हेड कांस्टेबल भूपराम से बात की तो उन्होंने बताया कि पूजा कुमारी की गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज है, बिशनगढ़ से जांच अधिकारी हेड कांस्टेबल भूपराम ने पूजा व हनुमानराम के परिजनों को मामले की जानकारी दी। परिजन सीएचसी आबूरोड आए। पूजा का पोस्टमॉर्टम कराया गया, घायल हनुमानराम बयान देने की स्थिति में नहीं है। पूजा के मामा जबराराम ने बताया- पूजा मेरी सगी बहन की बेटी है। उसके पिता नहीं हैं. सारी परवरिश मैंने ही की है. हमारे रिश्तेदार ने मेरी बहन को फोन पर बताया था कि पूजा अहमदाबाद से जालौर आ रही है. रिश्तेदार भी उसी बस में सफर कर रहे थे जिसमें पूजा भी सफर कर रही थी. सूचना मिलते ही सामने से जबराराम व बिशनगढ़ थाने से दो कांस्टेबल आ रहे थे। जब इसकी भनक पूजा और हनुमानाराम को लगी तो उन्होंने खिड़की से छलांग लगा दी।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html