google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

नव निर्वाचित विधायक मिश्रा को जीत की बधाई देने पहुंचे फाफाडीह मंडल महिला मोर्चा....

Dec 9, 2023
1 min read


































पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से:-

  • पुरंदर मिश्रा के साथ रुद्राभिषेक एवं शिव पूजा में शामिल हुए उत्तर विधानसभा के दर्जन भर से ज्यादा महिला


रायपुर। राजधानी रायपुर की बहुचर्चित उत्तर विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी पुरन्दर मिश्रा ने प्रचंड बहुमत से विजयश्री हासिल किया है। रायपुर की इस सीट को त्रिकोणीय मुकाबले का माना जा रहा था, तो कांटे की टक्कर का मुकाबला माना जा रहा था, लेकिन पुरन्दर मिश्रा की आंधी ने सारी चर्चाओं को धत्ता साबित कर दिया और 22 हजार 991 मतों के अंतर से शानदार जीत दर्ज की।

रायपुर उत्तर विधानसभा सीट से नवनिर्वाचित विधायक पुरन्दर मिश्रा ने सोमवार को जगन्नाथ मंदिर परिसर में स्थित भगवान भोलेनाथ के मंदिर में अभिषेक किया। उनके इस अभिषेक के दौरान उत्तर विधानसभा क्षेत्र की महिलाएं बड़ी संख्या में शामिल हुईं। रूद्राभिषेक के पूर्व नवनिर्वाचित विधायक मिश्रा ने अपने क्षेत्र की सभी महिलाओं से चर्चा की और सभी को उनके सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।

रूद्राभिषेक के पश्चात उत्तर विधानसभा क्षेत्र की महिलाएं साथ रहीं और विभिन्न विषयों को लेकर अपने विधायक से चर्चा भी की। विधायक मिश्रा ने कहा यह जीत मेरे अकेले की नहीं, बल्कि मेरे क्षेत्र की जनता की जीत है।

उन्होंने कहा कि मैंने पहले ही कह दिया था कि परिणाम मेरे पक्ष में आने के बाद मैं हर समय आपके लिए खड़े रहूंगा और अपनी बात पर मैं हमेशा कायम भी रहूंगा।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html