google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

झाड़ियों में मिला नवजात, अस्पताल में तोड़ा दम...

Nov 27, 2023
1 min read





























ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

खंडवा - मांधाता थाना क्षेत्र की मोरघड़ी कालोनी में रविवार सुबह करीब सात बजे झाड़ियों में एक नवजात बालक रोता हुआ पाया गया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर नवजात को इंदौर रेफर कराया। हालांकि दस घंटे बाद नवजात की मौत हो गई। मामले में पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बच्चे को जन्म देने के बाद निर्दयी मां उसे झाड़ियाें में फेंक गई। मोरघड़ी कालोनी स्थित शनि मंदिर के पास से जब बड़वाह निवासी अजय पुत्र मोहन कौशल बाइक से गुजर रहे थे।


उन्हें नवजात के रोने की आवाज सुनाई दी। उन्होंने देखा कि झाड़ियों में नवजात कपड़े में ठंड से ठिठुरते हुए बिलख रहा था। इस दौरान आसपास से लोग भी यहां पहुंच गए। सूचना मिलने पर यहां माेरटक्का चौकी से पुलिस पहुंची। पंचनामा बनाने के बाद नवजात को इंदौर रेफर किया गया। इंदौर में उपचार के दौरान नवजात की मौत हो गई। मोरटक्का चौकी प्रभारी शिवराम जाट ने बताया कि नवजात बालक की मौत के मामले में अज्ञात के खिलाफ धारा 317 में प्रकरण दर्ज कर जांच की जा रही है।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html